-कृषि के क्षेत्र में बड़े बदलाव की आवश्यकता : सुदेश
सिल्ली/रांची। गूंज महोत्सव का दूसरा दिन किसानों को समर्पित रहा। महोत्सव में विधानसभा क्षेत्र के उत्कृष्ट किसानों को गूंज परिवार के संरक्षक सह विधायक सुदेश कुमार महतो ने सम्मानित किया। इनमें प्रखंड के 75 उत्कृष्ट किसान सम्मानित किये गये। महोत्सव के दौरान 22 किसानों के बीच 18 लाख 26 हजार रुपये का केसीसी वितरण भी किया गया। कृषि के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए सिल्ली प्रखंड के झाबरी गांव को उन्नत कृषि विकास के लिए विभाग ने गोद लिया है। जबकि प्रखंड के 25 किसानों को राज्य के बाहर कृषि उन्नति की जानकारी लेने के लिए परिभ्रमण के लिए चयनित किया गया। इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में क्रांति और बदलाव की आवश्यकता है। आत्मनिर्भर किसान और आत्मनिर्भर झारखंड बनाने के लिए किसानों को तकनीकी रूप से प्रेरित करना और जोड़ना होगा। इसके साथ उनके लिए बाजार भी उपलब्ध कराना होगा। राज्य में उचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के चलते किसान चाह कर भी अपनी आमदनी नहीं बढ़ा पा रहे हैं। किसान जिन्होंने अपनी खेती छोड़ दी है, उन्हें वापस खेती की ओर लाना होगा।
किसान गोष्ठी में बेहतर खेती के गुर बताये गये
किसान महोत्सव के मौके पर परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग गांवों से आये सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। कृषि वैज्ञानिक प्रदीप सरकार ने किसानों को जैविक खेती से बेहतर उत्पादन करने के तरीके बताये। स्थानीय प्रगतिशील किसान उमेश कोइरी ने भी जैविक खेती पर अपने अनुभव से किसानों को उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी।
पशु और कृषक सखियों को भी मिला सम्मान
महोत्सव में प्रखंड के 45 पशु सखियों और 55 कृषक सखियों को सम्मानित किया गया। इन पशु सखियों ने बकरी, मुर्गी पालन में और कृषि सखियों ने जैविक खाद, सब्जी, नर्सरी लगाने में सराहनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान जिला और पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगी
किसान महोत्सव के मौके पर कृषि मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने अपने कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी।
किसानों के नाम रहा गूंज महोत्सव का दूसरा दिन
Previous Articleबाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा विधायकों ने हेमंत सरकार के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Next Article एक-एक पाई इकट्ठा कर देंगे आवास : हेमंत सोरेन
Related Posts
Add A Comment