Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»तृणमूल कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन पर बनाया दबाव, तुरंत होना चाहिए सीटों का बंटवारा
    राजनीति

    तृणमूल कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन पर बनाया दबाव, तुरंत होना चाहिए सीटों का बंटवारा

    adminBy adminDecember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन का असर विपक्षी गठबंधन पर हो रहा है। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने जल्द से जल्द सीट बंटवारे के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

    विपक्षी गठबंधन ‘आईएनडीआई’ की 06 दिसंबर की बैठक से पहले पार्टी ने यह पहल शुरू कर दी है। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को बताया कि शीतकालीन सत्र से पहले हुई विपक्ष की रणनीतिक बैठक में ही तृणमूल कांग्रेस ने यह मुद्दा उठाया था। संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में आयोजित बैठक में तृणमूल का प्रतिनिधित्व लोकसभा और राज्यसभा नेताओं-सुदीप बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन ने किया था।

    पता चला है कि बैठक में तृणमूल नेताओं ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा जल्द किया जाना चाहिए ताकि उम्मीदवारों को चुनावी तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके। यह मांग ऐसे वक्त उठाई गई है, जब एक दिन पहले भाजपा को तीन हिंदी भाषी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावी जीत मिली। जबकि कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत हासिल की।

    कोलकाता में तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के उत्तरी क्षेत्र में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण (इंडियन नेशनल डवलपमेंट इन्क्लूसिव एलायंस) ‘आईएनडीआईए’ की बैठक में वह शामिल नहीं हो पाएंगी। बनर्जी ने कहा कि वह बैठक की तारीख से वाकिफ नहीं थीं और संकेत दिया कि अगर उन्हें पहले से सूचित किया गया होता तो उन्होंने अपना यात्रा कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया होता।

    बनर्जी ने यह भी कहा कि भाजपा ने अपने विरोधियों के बीच वोट बंटने के कारण राजस्थान में कांग्रेस से अधिक सीटें जीतीं। उन्होंने कहा कि एक रणनीति को अंतिम रूप देना होगा। मुझे लगता है कि अगर सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया तो भाजपा सत्ता में नहीं आएगी।

    कांग्रेस के एक नेता ने बताया है कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस विपक्षी गठबंधन को केवल दो सीट देने के लिए पेशकश कर रही है, जिसकी वजह से बात नहीं बन पा रही। दो सीटों में से एक सीट तृणमूल कांग्रेस ने माकपा को देने की सलाह दी है। हालांकि कांग्रेस बंगाल में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के दुर्दांत आतंकवादी लखबीर रोडे की पाकिस्तान में मौत
    Next Article टीवी शो सीआईडी के अभिनेता दिनेश फड़नीस का निधन
    admin

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025

      विमान दुर्घटना में जीवित बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास अस्पताल से डिस्चार्ज, भाई की अर्थी को कंधा देते बिलख पड़े

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version