Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»विपक्षी गठबंधन में ममता के नेतृत्व का दबाव बनाने में जुटी तृणमूल
    राज्य

    विपक्षी गठबंधन में ममता के नेतृत्व का दबाव बनाने में जुटी तृणमूल

    adminBy adminDecember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए विपक्ष की ओर से बनाए गए आईएनडीआई गठबंधन में नेतृत्व की लड़ाई शुरू हो गई है। हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद इस गठबंधन में शामिल क्षेत्रीय दल कांग्रेस पर दबाव बनाने लगे हैं।

    राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जितनी तेजी से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन की बैठक बुलाई, उतनी ही तेजी से रद्द करनी पड़ी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही सबसे पहले समय पर बैठक की सूचना नहीं देने का आरोप लगाया, जिससे कांग्रेस पर गठबंधन में मनमाने तरीके से फैसले लेने के आरोप लगने लगे। इसके बाद ही इस बात के संकेत मिलने लगे कि विपक्षी गठबंधन का खेल बिगड़ रहा है। अब खबर है कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस आईएनडीआई गठबंधन में ममता बनर्जी को नेतृत्व सौंपे जाने की मांग करने लगी है। कांग्रेस के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि बंगाल में 42 लोकसभा सीटों में से 40 पर तृणमूल चुनाव लड़ना चाहती है। जबकि बाकी दो में से एक कांग्रेस और एक माकपा को देने की पेशकश कर रही है। इसी वजह से बात नहीं बन पा रही। इसके बाद अब गठबंधन के नेतृत्व को लेकर भी ममता बनर्जी की तरफ से दबाव बढ़ रहा है।

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल देश का नेतृत्व करेगा और सभी को उचित सम्मान मिलेगा। ममता का यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिन बाद ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (आईएनडीआईए) की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में (19 दिसंबर को) बैठक होने वाली है। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष अगले सप्ताह गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली जाने वाली हैं।

    बनर्जी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल आज जो कर रहा है वह अन्य राज्यों को चिंतन करने पर मजबूर कर रहा है। बंगाल आज क्या सोचता है, भारत कल वही सोचेगा। हम भारत का नेतृत्व करेंगे और बंगाल हर क्षेत्र में कल देश का नेतृत्व करेगा। हम सबको सम्मान देंगे, सबको रोजगार देंगे, कोई वंचित नहीं रहेगा।’

    उन्होंने सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम में यह बात कही। इसके बाद कांग्रेस ने उनके इस बयान को गंभीरता से लिया है। 19 तारीख की बैठक में सीट बंटवारे को लेकर बात होनी है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि तृणमूल के साथ कांग्रेस की कैसी बनती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव कराए केंद्र : फारूक अब्दुल्ला
    Next Article गुजरात: आम आदमी पार्टी विधायक का इस्तीफा, विस अध्यक्ष को सौंपा पत्र
    admin

      Related Posts

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version