Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»यूएन, डब्ल्यूएचओ ने चेताया, गाजा में फैल सकती है महामारी, मिस्र पर बढ़ा विस्थापन का दबाव
    विदेश

    यूएन, डब्ल्यूएचओ ने चेताया, गाजा में फैल सकती है महामारी, मिस्र पर बढ़ा विस्थापन का दबाव

    adminBy adminDecember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इजराइल और हमास के बीच गाजा में छिड़े युद्ध पर गंभीर टिप्पणी की है। इसमें कहा गया है कि गाजा में महामारी फैलने की आशंका है। साथ ही मिस्र पर बड़े पैमाने पर विस्थापन का दबाव बढ़ेगा।

    अमेरिका के प्रमुख अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कल चेतावनी दी थी कि मिस्र के साथ गाजा की सीमा के पास दबाव बढ़ रहा है। इस सीमा पर हजारों फिलिस्तीनी एकत्र हैं। यह लोग इजराइल के सैन्य अभियान से घबराकर भागे हैं।

    इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि सार्वजनिक व्यवस्था जल्द ही पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और इससे भी बदतर स्थिति सामने आ सकती है। गंभीर खतरा महामारी फैलने का है। इसके अलावा मिस्र में बड़े पैमाने पर विस्थापन के लिए दबाव बढ़ सकता है।”

    अखबार के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के आपातकालीन सत्र में महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेबियस ने कहा है कि गाजा की स्वास्थ्य प्रणाली और उपचार व्यवस्था घुटनों पर आ गई है। एन्क्लेव के 36 अस्पतालों में से केवल 14 ही आंशिक रूप से बीमारों और घायलों का इलाज करने में सक्षम हैं।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, गाजा में भयावह हालात हैं। इजराइली सेना ने कल कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में गाजा में 250 से अधिक लक्ष्यों पर हमला किया है। पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में गाजा में स्थायी युद्धविराम की मांग को लेकर हुए मतदान के बाद यह लड़ाई तेज हो गई। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के वीटो के कारण यह प्रस्ताव गिर गया। इसके बाद अमेरिका ने इजराइल को 13,000 राउंड टैंक गोला-बारूद देने की घोषणा की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान के सेना प्रमुख अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा पर रवाना
    Next Article रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर सारी रात किया हवाई हमला
    admin

      Related Posts

      अमेरिका में दवाएं होंगी सस्ती, ट्रंप का नागरिकों से वादा

      May 12, 2025

      नेपाल में राजतंत्र के पक्ष में अनिश्चितकालीन आंदोलन को 40 से अधिक संगठनों का समर्थन

      May 12, 2025

      तिब्बत में भूकंप से हिली धरती, उप्र और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में महसूस किए गए झटके

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version