Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पाकिस्तान के सेना प्रमुख अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा पर रवाना
    विदेश

    पाकिस्तान के सेना प्रमुख अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा पर रवाना

    adminBy adminDecember 11, 2023No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा पर रविवार को वाशिंगटन के लिए रवाना हुए। सेना की मीडिया मामलों की शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान जनरल मुनीर का अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य और अन्य सरकारी अधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम है। पाकिस्तान इस समय नकदी संकट के साथ गंभीर आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है।

    जनरल मुनीर की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब पाकिस्तान विभिन्न कानूनी मुद्दों के कारण देरी के बाद आठ फरवरी को होने वाले आम चुनावों की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, सुरक्षा मुद्दों और भीषण सर्दी के कारण चुनाव समय पर होंगे या नहीं, इसे लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। माना जा रहा है कि जनरल मुनीर अपने मेजबानों के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों, खासकर अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा करेंगे। दोनों देशों के रक्षा क्षेत्र के नेता आपस में संपर्क में बने हुए हैं। अक्टूबर में जनरल मुनीर और अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड ऑस्टिन ने टेलीफोन पर बातचीत की और पारस्परिक हित के क्षेत्रों के साथ-साथ हाल के क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाधिवक्ता की नियुक्ति में विलंब से हाई कोर्ट में समय से नहीं हो पा रही मामलों की सुनवाई
    Next Article यूएन, डब्ल्यूएचओ ने चेताया, गाजा में फैल सकती है महामारी, मिस्र पर बढ़ा विस्थापन का दबाव
    admin

      Related Posts

      पाकिस्तान अपने ही लोगों पर बमबारी करता है, दुनिया जानती हैः भारत

      October 7, 2025

      चीन ने की बलाेच लिबरेशन आर्मी और मजीद ब्रिगेड पर प्रतिबंध लगाने की मांग

      October 7, 2025

      बलाेचिस्तान में जाफ़र एक्सप्रेस में विस्फोट, छह डिब्बे बेपटरी

      October 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण
      • भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
      • पीकेएल-12: दबंग दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराया
      • युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री
      • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दी मोदी को सत्ता में 24 साल पूरे होने की बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version