हजारीबाग/रांची (झारखंड)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हजारीबाग में बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस समारोह के संपन्न होने के बाद शुक्रवार अपराह्न हजारीबाग से रांची के लिए रवाना हो गए। गृह मंत्री हेलीकॉप्टर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

एयरपोर्ट पर भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version