गढ़वा। कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी द्वारा शहर के दनरो नदी स्थित छठ घाट पर 101 निर्धन असहाय कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें कन्याओं का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पेयजल और स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर और संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने संयुक्त रूप से सामुहिक विवाह में शामिल सभी वर को आर्शीवाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा की सामुहिक विवाह कन्या विवाह और विकास समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम काफी सराहनीय है। संस्था के द्वारा वैसी लड़कियों की शादी कराया गया, जो काफी समर्थ और असहाय लाचार है। आज जहां दहेज को लेकर के बेटियों के साथ अत्याचार हो रही है। उसी को रोकने के उद्देश्य से संस्था दहेज मुक्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। संस्था की जितनी भी तारीफ की जायें कम है। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक विवाह एक अनोखी पहल और ऐतिहासिक है। पर संस्था सचिव ने कहा कि जिसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या पर रोक लगाना व सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन देना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के समक्ष वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ जयमाला कार्यक्रम की शुभारंभ हुई। और सभी जोड़े अपने-अपने विवाह मंडप के लिए जाकर हिन्दू रीति रिवाज से विवाह संपन्न किया गया। विवाह पश्चात सभी नवविवाहित कन्याओं को संस्था सचिव विकास कुमार माली ने विदाई में ट्रक, गोदरेज, पलग तोशक, रजाई तकिया, बेडशीट गोदरेज, पलंग, बर्तन शेट, वर वधु वस्त्र, श्रृंगार सामग्री इत्यादि देकर उनके मंगलकामना करते हुए विदाई कराया।
सभी जोड़ों को दिया आशीर्वाद
इस पुनीत कार्य में सभी आए हुए अतिथियों ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। तदोपरांत सायंकाल में भव्य भक्ति जागरण, झांकी एवं मुंबई से आए गायिका अर्चना गोस्वामी, एंकर चन्दन मिश्रा, एकता मालन सहित विभिन्न कलाकारों ने संगीत से भक्तिमय एवं अनोखी झांकी का प्रदर्शन कर सुखमई माहौल बना दिया। इस मौके पर सभी अतिथियों के अलावे जेएमएम के जिला अध्यक्ष रणबीर आलम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे संस्था के उषा कुमारी, राजेश सिन्हा, हासिबुल्लाह, संजय सिंह, रितेश सिंह, अर्जुन माली, प्रधान कार्यालय महिला और पुरुष पदाधिकारी राज्य से आए विभिन्न जिलों से सभी जिला प्रबंधक और कार्यकर्ता उपस्थित थे।