Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»स्वागत 2024 : झारखंड के लिए है महत्वपूर्ण वर्ष
    Jharkhand Top News

    स्वागत 2024 : झारखंड के लिए है महत्वपूर्ण वर्ष

    Pramod SinghBy Pramod SinghDecember 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रशांत झा
    ‘… बोलो टूटे तारों पर, कब अंबर शोक मनाता है, जो बीत गयी सो बात गयी।’ हरिवंश राय बच्चन की यह कविता जीवन के लिए सटीक है। जी हां, वर्ष 2023 बीत गया। अब उस पर शोक और खुशी मनाने से क्या होगा। नया वर्ष 2024 आ गया। आज संकल्प का दिन है। आज स्वागत का दिन है। आज खुशियों का दिन है। हम सभी इसका स्वागत करते हैं। बीते वर्ष से शिक्षा लेते हैं और आगे वढ़ते हैं। झारखंड के लिए वर्ष 2024 महत्वपूर्ण है। इस वर्ष सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक सभी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित होनी तय है। हम कामना कर सकते हैं कि ये सभी राज्य को बेहतरी की ओर ले जायें, जिससे राज्यवासी प्रगति की ओर बढ़ें।
    2023 राजनीतिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा। झारखंड ने अपने गठन का 23 साल पूरा किया। हेमंत सरकार ने देखते-देखते चार साल पूरे कर लिये। विधायक कैश कांड, मुख्यमंत्री को इडी समन, राजभवन में चुनाव आयोग का लिफाफा मामला, भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के रूप में मिलना, पांचवीं विधानसभा में चार साल बाद अमर कुमार बाउरी के रूप में विपक्ष का नेता मिलना, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का ओड़िशा का राज्यपाल बनना, पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन और उनकी पत्नी बेबी देवी का मंत्री बनना समेत कई राजनीतिक घटनाएं चर्चित रहीं। वहीं, भूमि घोटाला, अवैध खनन घोटाला समेत अन्य मामलों का इडी ने राज खोला। सांसद धीरज साहू के यहां आयकर छापा जैसी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। इसने सामाजिक तान-बाना पर प्रभाव डाला। उधर, ऐसी कोई सरकार नहीं होती जो काम नहीं करती। कम या ज्यादा कुछ न कुछ समाज में जुड़ता ही है। हेमंत सरकार ने भी चार साल में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, समाजिक सुरक्षा हर क्षेत्र में कुछ न कुछ जोड़ने का प्रयास किया। अबुआ आवास योजना, सावित्री बाई फुले योजना, छात्रवृति योजना, पेंशन समेत कई जनहित के कदम उठाये।
    कहते हैं, जो बोआ है, वह काटना तो होगा ही। वर्ष 2023 की इन सभी घटनाओं का असर 2024 में तो दिखेगा इससे इंकार नहीं किया जा सकता। इससे इतर वर्ष 2024 में कई नये आयाम जुड़ने के द्वार खुल रहे हैं। अप्रैल-मई में लोकसभा का चुनाव होगा। झारखंड में 14 सीटें हैं। भाजपा-आजसू (एनडीए) के पास 12 सीटें हैं और कांग्रेस-झामुमो (आइएनडीआइए) के पास एक-एक सीट। फिलहाल दोनों गठबंधन तैयारी में जुटी है। इस चुनाव के खत्म होने और केंद्र में सरकार बनने के कुछ महीने बाद अक्टूबर-नवंबर में झारखंड विधानसभा का चुनाव होगा। राज्य में 81 सीटें हैं। इसके लिए राजनीतिक दलों के बीच रस्साकसी शुरू हो जायेगी। यानी यह पूरा वर्ष चुनाव और सरकार गठन के नाम ही रहेगा। लिहाजा यह वर्ष महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस वर्ष जो हम बोयेंगे, वह फसल अगले पांच साल काटनी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमतदान केन्द्रों पर उपलब्ध जरूरी न्यूनतम सुविधाओं के सोशल ऑडिट का निर्णय
    Next Article मप्रः सिंगरौली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6 मापी गई
    Pramod Singh

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’

      May 12, 2025

      धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

      May 12, 2025

      पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version