Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नमो भारत यात्रियों के लिए किराए पर मिलेगी 10 प्रतिशत छूट
    देश

    नमो भारत यात्रियों के लिए किराए पर मिलेगी 10 प्रतिशत छूट

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – यात्रियों के लिए द्वि-मासिक न्यूज़लेटर नमो भारत टाइम्स का भी किया गया अनावरण
    -नियमित यात्रियों को पुरस्कृत करने और उनसे जुड़ने की एनसीआरटीसी की पहल
    गाजियाबाद। नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए खुशखबरी है अब उन्हें किराए में 10 प्रतिशत की छूट मिल सकेगी इसको लेकर एनसीआरटीसी ने लालित्य प्वाइंट प्रोगाम लॉन्च कर दिया है। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक, शलभ गोयल ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर वरिष्ठ अधिकारियों और यात्रियों की उपस्थिति में किया। इसके अलावा यात्रियों के लिए द्वि-मासिक न्यूज़लेटर नमो भारत टाइम्स का भी अनावरण किया गया।

    नमो भारत यात्रियों के साथ जुड़ने और उन्हें नमो भारत टिकटों पर 10प्रतिशत की छूट के लिए, एनसीआरटीसी ने ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से लॉयल्टी पॉइंट्स कार्यक्रम की शुरूआत की है।

    एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया कि लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम के तहत, यात्रियों को नमो भारत ट्रेन टिकट पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपये के बदले 1 अंक प्राप्त होगा। प्रत्येक लॉयल्टी पॉइंट का मूल्य ₹0.10 (10 पैसे) है और इसे यात्रियों के ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ खाते में जमा किया जाएगा। इन पॉइंट्स का प्रयोग भविष्य में टिकट खरीदने के लिए किया जा सकेगा।

    इस पहल से न केवल यात्रियों को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि आरआरटीएस कनेक्ट ऐप के माध्यम से डिजिटल क्यूआर टिकट के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। पेपरलेस टिकटिंग के माध्यम से यह यात्रा को भी सरल बनाएगा। यह पर्यावरण अनुकूल उपाय एनसीआरटीसी के तेज, विश्वसनीय, सुरक्षित, आरामदायक, कुशल और सतत गतिशीलता समाधान प्रदान करके लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

    ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप डाउनलोड करने वाले प्रत्येक नए उपयोगकर्ता को 500 लॉयल्टी पॉइंट प्रदान किए जा रहे हैं 50 रुपये के बराबर हैं। यात्री ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप को अन्य उपयोगकर्ताओं को रेफर करके अतिरिक्त 500 लॉयल्टी पॉइंट भी अर्जित कर सकते हैं। रेफर करने वाले और जिसे रेफर किया गया है, दोनों को 500 लॉयल्टी पॉइंट प्राप्त होंगे जो 50 रुपये के बराबर हैं, जिन्हें उनके संबंधित खातों में जमा किया जाएगा। सभी अर्जित लॉयल्टी पॉइंट क्रेडिट होने की तारीख से एक वर्ष तक वैध रहेंगे, जो निरंतर और सतत यात्रा और निरंतर ऐप के प्रयोग को प्रोत्साहित करेंगे। ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

    उन्होंने बताया कि नमो भारत टाइम्स, एनसीआरटीसी के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे ncrtc.in, rrts.co.in आदि पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप भी शामिल है। यह न्यूज़लेटर नमो भारत के यात्रियों को एनसीआरटीसी द्वारा लॉन्च की जा रही नई पहलों और हाल के घटनाक्रमों के बारे में सूचनाएँ एवं अपडेट प्रदान कर, नमो भारत सेवा के साथ उनके कनेक्शन को सुदृढ़ करेगा। यह न्यूज़लेटर सूचना के एक व्यापक स्रोत के रूप में कार्य करेगा, जिसमें यात्री-केंद्रित गतिविधियों, यात्रा की जरूरतों, स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और आरआरटीएस प्रणाली को सफल बनाने वाले व्यक्तियों को सराहने वाली कहानियाँ भी शामिल होंगी। यह सभी उम्र के यात्रियों को इस न्यूज़लेटर का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करता है और एनसीआरटीसी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।

    ये यात्री-केंद्रित पहल नमो भारत के यात्रियों के लिए किफ़ायती, सुविधाजनक और उनकी समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए की गयी है। साथ ही, आधुनिक, जिम्मेदार और कुशल परिवहन को बढ़ावा देने वाले अभिनव समाधानों को अपनाने की एनसीआरटीसी की निष्ठा को रेखांकित करती हैं।

    ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप को यात्री-केंद्रित सुविधाओं के साथ डिज़ाइन किया गया है, ताकि यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधा प्रदान कर उनके यात्रा अनुभव को बेहतर किया जा सके।

    सुविधाएं एक नजर में…

    • लाइव ट्रेन ट्रैकिंग: यात्री अपने आवागमन की प्रभावी योजना बनाने के लिए रीयल टाइम में ट्रेनों को ट्रैक कर सकते हैं।

    • रीयल टाइम पार्किंग उपलब्धता: आरआरटीएस स्टेशनों पर उपलब्ध पार्किंग स्थलों के बारे में अपडेट रह सकते हैं।

    • स्टेशन नेविगेशन: आसान एवं बाधा-रहित आवागमन के लिए विस्तृत स्टेशन लेआउट और नेविगेशन की सहायता प्राप्त करें।

    • लास्ट-माइल कनेक्टिविटी विकल्प*: रैपिडो ऐप जैसी एकीकृत सेवाओं के माध्यम से सीधे बाइक, ऑटो और कैब जैसे विकल्पों को खोजें और बुक करें।- ऐप में की अतिरिक्त सुविधाएँ भी शामिल हैं:

    • फीडर बस सेवाएँ

    आरआरटीएस स्टेशनों से आगे यात्रा करने के लिए बस शेड्यूल और कनेक्शन देखें।

    • स्टेशन सुविधाएँ: स्टेशन सुविधाओं, जैसे कि पीने का पानी, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर अन्यके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।

    • प्रत्यक्ष सहायता: सहायता के लिए फ़ोन या व्हाट्सएप के ज़रिए स्टेशन नियंत्रण कक्ष से जुड़ें।

    • खोया-पाया: ऐप के ज़रिए गुम हुई वस्तुओं की आसानी से रिपोर्ट करें और उन्हें वापस पाएँ।

    • दिल्ली मेट्रो के लिए टिकट खरीदना

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयपुर एलपीजी टैंकर ब्लास्ट में अब तक 14 लोगों की मौत, जांच के लिए एसआईटी का गठन
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना
    shivam kumar

      Related Posts

      ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

      June 4, 2026

      राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर

      June 4, 2026

      म्यांमार से सुपारी तस्करी नेटवर्क पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मिजोरम में नौ ठिकानों पर छापे

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, नेताओं ने किया पौधारोपण
      • ‘युवराज कल्चर’ ही खा गया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन
      • जमीन म्यूटेशन से नाराज युवक चढ़ा टावर पर अंचलाधिकारी को बुलाने की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version