Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»रिहाई के बाद आक्रमक दिखे किसान नेता सुखबीर खलीफा, फिर से धरने का एलान
    देश

    रिहाई के बाद आक्रमक दिखे किसान नेता सुखबीर खलीफा, फिर से धरने का एलान

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 27, 2024Updated:December 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा। नोएडा में किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले किसान नेता सुखबीर खलीफा शुक्रवार को लुक्सर जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आने पर किसानों ने उनका स्वागत किया। जेल से बाहर आने पर वह फिर आक्रमक नजर आए। उन्होंने एलान किया कि किसान फिर से धरने पर बैठेंगे और मांगे न माने जाने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

    दरअसल, किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सुखबीर खलीफा काे 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। तभी से वह अन्य किसानों के साथ जेल में थे। शुक्रवार काे जेल से रिहा हुए किसान नेता सुखबीर खलीफा ने फिर से धरने पर बैठने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो एक बार फिर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए किसान रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने सहयोग करने पर नोएडा के किसानों और वकीलों को आभार व्यक्त किया।

    उल्लेखनीय है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 10 प्रतिशत आबादी भूखंड, बढ़ा हुआ 64.7 प्रतिशत मुआवजा और नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग को लेकर 25 नवंबर से महापंचायत शुरू की थी। हजारों को संख्या में किसानों ने पहले ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर दो दिन तक डेरा डालकर विरोध जताया। इसके बाद किसानाें ने यमुना विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर डेरा डालने गए थे।

    इसी बीच शासन-प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद 2 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल 10 संगठनों ने अपनी 4 प्रमुख मांगों को लेकर दिल्ली कूच का एलान किया था। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने 7 दिन का समय दिया और आंदोलन को नोएडा के दलित प्रेरणास्थल पर शिफ्ट कर दिया, लेकिन इसके बाद पुलिस ने दलित प्रेरणास्थल आने वाले किसानों को रोक दिया और ज़ीरो प्वाइंट से आठ किसान नेताओं समेत 1 23 किसानों को गिरफ्तार किया गया था तभी से वे लुकसर जेल में थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज बरसात, चल रही है ठंडी हवा
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग, मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
    shivam kumar

      Related Posts

      नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह

      October 13, 2025

      इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी

      October 13, 2025

      मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई

      October 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version