Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»आजसू को एक और झटका : मनीषनाथ शाहदेव के बाद अब प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने दिया इस्तीफा
    झारखंड

    आजसू को एक और झटका : मनीषनाथ शाहदेव के बाद अब प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने दिया इस्तीफा

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आजसू छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव विशाल कुमार महतो ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। विशाल महतो धनबाद के रहनेवाले हैं। उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं विगत 11 वर्षों से आजसू पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में नि:स्वार्थ भाव से कार्य करता रहा हूं। मैंने वर्ष 2016 में विनोबा भावे विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में पीके रॉय महाविद्यालय के छात्र संघ सचिव पद पर जीत हासिल की। इसके बाद मुझे आजसू छात्र संघ का नेतृत्व करते हुए विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का मौका मिला।

    उन्होंने आगे कहा कि मैं एक आम कार्यकर्ता के रूप में आजसू छात्र संघ से जुड़ा था, जिसके बाद मुझे कॉलेज अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव जैसे पदों का दायित्व मिला, जिसे मैं नि:स्वार्थ भाव से इमानदारी से अपनी क्षमता अनुसार निर्वहन किया। लेकिन आज मैं अपने व्यक्तिगत कारणों से अपने दायित्वों से मुक्त होना चाहता हूं। इसलिए मैं भारी मन से अपने सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

    बता दें कि 14 दिसंबर को भी आजसू युवा विंग के राज्य संयोजक डॉ लाल मनीषनाथ शाहदेव ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत कारणों से आजसू पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। विगत 20 सालों से पार्टी और पार्टी के सभी लोगों ने अपार प्यार और सहयोग दिया, इसके लिए मैं सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। साथ ही पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों ही नेताओं ने विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी की करारी हार और पार्टी में एकतरफा लिये जा रहे निर्णय से आहत होकर आजसू से इस्तीफा दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम ने खलारी के पूर्व सीआइ पर कार्रवाई का आदेश दिया
    Next Article ग्रीन राशन कार्डधारी के वितरण प्रतिशत में सुधार लाएं डीलरः विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version