Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पटना पुस्तक मेला के फिल्मोत्सव में फिल्मकार राजेश राज को मिले सम्मान से जिला के कला प्रेमियों में खुशी
    राज्य

    पटना पुस्तक मेला के फिल्मोत्सव में फिल्मकार राजेश राज को मिले सम्मान से जिला के कला प्रेमियों में खुशी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। पटना पुस्तक मेला में दस दिवसीय फिल्मोत्सव में फारबिसगंज के रहने वाले फिल्मकार राजेश राज को सम्मानित किया गया। फिल्म और डॉक्यूमेंट्री निर्माण में उल्लेखनीय योगदान को लेकर फिल्मकार राजेश राज को पटना पुस्तक मेला के संयोजक अमित झा द्वारा प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिह्न, पौधा आदि देकर सम्मानित किया गया।

    मंच पर राजेश राज ने पिछले 32 वर्षों से जारी अपनी फिल्मी यात्रा की भी चर्चा की।जिसमे उन्होंने बॉलीवुड,टॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों के निर्माण में किए गए कार्यों के साथ डॉक्यूमेंट्री निर्माण को लेकर मौजूद लोगों को अवगत कराया।पटना पुस्तक मेला को उन्होंने सिनेमा,साहित्य,संगीत के रूप में बिहार के सुधिजनों के लिए उपहार करार दिया।

    फिल्मकार राजेश राज फारबिसगंज के रहने वाले हैं।फारबिसगंज की धरती से फिल्मों और टेलीविजन के मनोरंजन की दुनिया में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से मुंबई में अपना लोहा मनवाया।एक्टिंग से लेकर गायन और कैमरा की बारीकी से सरोकार रखने वाले राजेश राज ने एक से बढ़कर फिल्मों के निर्माता निर्देशक के साथ फिल्म निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई।प्रोग्रामिंग हेड के रूप में बिहार के पहला प्राइवेट रीजनल चैनल के लॉन्चिंग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस दौरान 21 प्रोग्राम के करीबन 22 सौ एपिसोड का निर्माण कर चैनल को स्थापित करवाया।वाल्मीकि ने रचा रामायण और ये है मेरा बिहार उनका गाना और फिल्मांकन आज भी हरेक बिहार और बिहारियों के जेहन में कैद है।

    बिहार सरकार, झारखंड सरकार और भारत सरकार के अलावा कई प्रोडक्शन हाउस के लिए कई डॉक्युमेंट्री,धारावाहिक और कॉरपोरेट फिल्म का निर्माण – निर्देशन और सिनेमेटोग्राफी किया।बिहार सरकार का लोकप्रिय बिहार गौरव गान का निर्माण और निर्देशन राजेश राज के द्वारा ही किया गया।जिसकी तारीफ स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी की।

    नगर निगम के चुनाव के लिए चलो मतदान कर आएं अपना कर्तव्य निभाएं अभिनेता मनोज बाजपेई और अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ किया गया म्यूजिक वीडियो काफी पापुलर हुआ।इन्होंने कई दिग्गज निर्देशक के साथ बतौर मुख्य सहायक निर्देशक काम किया। जिनमे प्रकाश झा खास है।अभी वर्तमान में एक इंटरनेशनल निर्माण कम्पनी के साथ डॉक्युमेंट्री सीरीज पर काम कर रहें है।साथ ही अपनी हिंदी फिल्म के प्री प्रोडक्शन में जुटे हैं।

    फारबिसगंज के लाल राजेश राज की कामयाबी और पटना पुस्तक मेला में मिले सम्मान से शहर और जिला गौरवान्वित है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुसीबत में ‘हेल्पिंग हैंड’ बनकर लोगों की ‘मुस्कान’ लौटा रही बिहार पुलिस 
    Next Article अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने नगर में किया श्रमदान 
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version