Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»टूट गया युद्धविराम, हिजबुल्लाह के मोर्टार हमले के जवाब में इजराइल का लेबनान पर हमला, कम से कम नौ की मौत  
    दुनिया

    टूट गया युद्धविराम, हिजबुल्लाह के मोर्टार हमले के जवाब में इजराइल का लेबनान पर हमला, कम से कम नौ की मौत  

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेरूत। अमेरिका और फ्रांस की कोशिश से लेबनान में आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच लागू साठ दिन का युद्धविराम आखिरकार टूट गया। हिजबुल्लाह के इजराइल के कब्जे वाले माउंट डोव क्षेत्र में दो मोर्टार लॉन्च करने के बाद यह नौबत आई। इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार शाम लेबनान में ताबड़तोड़ हवाई हमले कर लोगों की नींद उड़ा दी। आईडीएफ की इस कार्रवाई में कम से कम नौ लोग मारे गए। इजराइल के समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर में आईडीएफ के हवाले से यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि इजराइली लड़ाकू विमानों से समूचे लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाकों और उसके सामरिक आयुध केंद्रों पर दर्जनों हमले किए।

    हिजबुल्लाह ने सोमवार को दावा किया था कि उसने पिछले हफ्ते प्रभावी हुए युद्ध विराम समझौते के इजराइल के बार-बार उल्लंघन के जवाब में मोर्टार लॉन्च किए। इजराइल ने तत्काल इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था।लेबनान के समाचार पत्र द नेशनल के अनुसार, सोमवार शाम दक्षिणी लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम नौ लोग मारे गए। एक सप्ताह से भी कम समय की शांति के बाद लेबनान में दोबारा लड़ाई छिड़ने की बढ़ गई है। लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, बिंट जेबिल के हारिस गांव पर हमले में पांच लोग मारे गए और दो घायल हो गए, जबकि तलौसा पर हमले में चार लोग मारे गए और एक घायल हो गया। दिन की शुरुआत में अलग-अलग हमलों में लेबनान के सुरक्षा बलों के एक सदस्य सहित दो लोग मारे गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत दुनिया के शीर्ष 10 उच्‍च मूल्‍य वाले उत्‍पादों के निर्यातकों में शामिल
    Next Article कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती
    shivam kumar

      Related Posts

      माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट

      May 14, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश

      May 14, 2025

      जेलेंस्की का ट्रंप से तुर्किये शांति वार्ता में मौजूद रहने का आग्रह

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version