Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कोलकाता एयरपोर्ट के सौ साल पूरे, 21 दिसंबर को शताब्दी समारोह
    देश

    कोलकाता एयरपोर्ट के सौ साल पूरे, 21 दिसंबर को शताब्दी समारोह

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनएससीबीआई एयरपोर्ट) अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर चुका है। यह हवाई अड्डा न केवल भारत की विमानन यात्रा का साक्षी रहा है बल्कि इसे प्रगति, कनेक्टिविटी और दृढ़ता का प्रतीक भी माना जाता है।

    हवाई अड्डा के प्रवक्ता राजेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि 1924 में दमदम एयरपोर्ट के रूप में स्थापित इस हवाई अड्डे ने 1929 में बंगाल फ्लाइंग क्लब की मेजबानी कर भारतीय विमानन क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। 1964 में यह जेट सेवा का प्रमुख केंद्र बना और 1975 में पहला समर्पित एयरलाइन कार्गो टर्मिनल खोला गया। 1995 में इसका नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया और 2013 में यहां नए एकीकृत टर्मिनल का उद्घाटन हुआ, जो विरासत और नवाचार का अनूठा मिश्रण है।

    21 दिसंबर को 2024 को इस हवाई अड्डे के शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु करेंगे। उनके साथ नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, लोकसभा सांसद प्रो. सौरभ रॉय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव वूमलुनमंग वुअलनम, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के चेयरमैन विपिन कुमार और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

    समारोह में एनएससीबीआई एयरपोर्ट की समृद्ध विरासत पर चर्चा होगी और भारतीय विमानन क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया जाएगा। इस अवसर पर “उड़ान यात्री कैफे” नामक बजट-फ्रेंडली कैफे का उद्घाटन भी किया जाएगा। यह कैफे यात्रियों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करेगा। इसके अलावा, शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट और सिक्के जारी किए जाएंगे। साथ ही, भारत की सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक हवाई अड्डा वास्तुकला को प्रदर्शित करने वाली एक कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च की जाएगी।

    1,566.3 एकड़ भूमि में फैले और दो लाख 30 हजार वर्ग मीटर निर्मित क्षेत्र वाले एनएससीबीआई एयरपोर्ट की वार्षिक वहन क्षमता 2.6 करोड़ यात्रियों को सेवा देने की है। यह 49 घरेलू और 15 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानों की सुविधा प्रदान करता है। इसके आधुनिक कार्गो टर्मिनल ने पूर्वी भारत को वैश्विक बाजारों से जोड़ते हुए आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    100 वर्षों की अपनी सेवा यात्रा में कोलकाता एयरपोर्ट “सिटी ऑफ जॉय” के लिए एक गौरवपूर्ण स्मारक के रूप में खड़ा है। इसकी शुरुआत भले साधारण रही हो लेकिन आज यह दुनिया के प्रमुख विमानन केंद्रों में अपनी जगह बना चुका है, जो लोगों, संस्कृतियों और देशों को जोड़ने का सेतु बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनखड़ के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस खारिज
    Next Article संसद में हुई धक्का-मुक्की के बाद खरगे ने स्पीकर को लिखा पत्र, कहा- मेरे घुटनों में लगी चोट
    shivam kumar

      Related Posts

      ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा वोटर अधिकार यात्रा : अरूण यादव

      August 20, 2025

      संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए

      August 20, 2025

      कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद

      August 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा वोटर अधिकार यात्रा : अरूण यादव
      • बलोचिस्तान में पाकिस्तान की संघीय सरकार समर्थित चार लोगों की हत्या
      • इजराइल के हमले में हमास कमांडर शमाला और आतंकी नज्जर मारे गए
      • संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए
      • कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version