Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चंपाई सोरेन ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- बीजेपी सरकार बनने के बाद दिया अलग राज्य का तोहफा
    Top Story

    चंपाई सोरेन ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- बीजेपी सरकार बनने के बाद दिया अलग राज्य का तोहफा

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 25, 2024Updated:December 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपाई सोरेन ने अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम सभी एक ऐसे व्यक्ति को याद कर रहे हैं, जिनकी वजह से झारखंड राज्य का अस्तित्व है। सन 1999 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी चुनावी सभा को संबोधित करने दुमका आये थे। इसमें उन्होंने ने कहा था कि आप मेरी सरकार बनवायें मैं आपको अलग राज्य का तोहफा दूंगा। भाजपा की सरकार बनने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड की जनता के कई दशक पुराने आंदोलन को सम्मान दिया।

    उन्होंने कहा कि बिहार की तत्कालीन राष्ट्रीय जनता दल सरकार के विरोध के बावजूद 15 नवंबर 2000 को अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को अलग राज्य बना दिया। उनसे पहले की कांग्रेस की सरकारों के रवैये को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अगर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार नहीं होती तो शायद हमें इस राज्य के लिए कई वर्षों या फिर दशकों का इंतजार और संघर्ष करना पड़ता। शायद उस बीच कितने लोगों को बलिदान भी देना पड़ता।

    कई दशकों तक संथाल आदिवासी समाज के लोग संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए प्रयास कर रहे थे। हमने भी इसके लिए आंदोलन किया था। उस दौर की कांग्रेस की सरकारें हमारी मांगों को नकारती रहीं। फिर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 2003 में संथाली भाषा (ओल चिकी लिपि) को संविधान में स्थान दिलाया। सन 1999 में जब बीजेपी की सरकार बनी थी तब भारत में पहली बार जनजातीय मंत्रालय का गठन किया गया था। इससे देश में आदिवासियों का विकास तीव्र गति से होने लगा। झारखंड और विशेषकर जमशेदपुर से पूर्व पीएम का गहरा नाता था। प्रधानमंत्री रहते और उसके बाद भी वे कई बार पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड आये। हर बार उनकी सभाओं में बहुत भीड़ उमड़ती थी। उन्होंने इस राज्य में कई योजनाएं शुरू कीं। झारखंड के विकास के लिए उनका अपना विजन था।
    उन्होंने यहां के लिए और विशेष कर आदिवासियों के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं। लेकिन आज यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। आदिवासियों की संख्या घट रही है। घुसपैठिये हमारी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अटल जी के सपनों को पूरा कर रही है। पिछले वर्ष आदिवासियों के कल्याण के लिए शुरू हुई पीएम जनमन योजना तथा झारखंड के हर कोने में बन रहे 88 एकलव्य मॉडल विद्यालय आदिवासियों को शिक्षित एवं सशक्त बनाने के उनके सपने को पूरा करेंगे। पोखरण परमाणु परीक्षण द्वारा देश को महाशक्ति बनाने वाले पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को शत-शत नमन।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीनियर अधिकारी के परिचित से साइबर ठगी, आपकी सिर्फ 3 सेकेंड की आवाज खाली कर सकती है बैंक अकाउंट
    Next Article राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित की
    shivam kumar

      Related Posts

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025

      टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

      June 2, 2025

      यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version