Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीएम हेमंत ने बरहेट में किया योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, कहा- राज्य में हो रहे महिला सशक्तिकरण को देश देख रहा
    Top Story

    सीएम हेमंत ने बरहेट में किया योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, कहा- राज्य में हो रहे महिला सशक्तिकरण को देश देख रहा

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बरहेट। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने बरहेट के भोगनाडीह पहुंचे। यहां उन्होंने परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। बता दें कि ये योजनाएं क्षेत्र के हर वर्ग को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभायेंगी। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि हम लोगों ने राज्य की 50 लाख महिलाओं के खाते में हर माह 1000 रुपये पहुंचाने का काम किया। आज जहां देश में महंगाई आसमान छू रही है, दिन-ब-दिन हमारे आय की बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही।

    ऐसे में महिलाएं नया रोजगार शुरू कर पायें और उन्हें इस महंगाई से राहत मिल पाये। इसे लेकर हमने महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये डालने का काम किया। चुनाव प्रचार के दौरान भी हमने लगातार विकास कार्यों को जारी रखने के लिए आपसे सरकार को दोबारा मौका देने का आग्रह किया। आप लोगों ने भी फिर से अपने राज्य को हौसला देने और एकता को चुनने का काम किया। इस कारण अब राज्य के सर्वांगीण विकास की गति रुकेगी नहीं, बल्कि तेज गति से आगे बढ़ेगी। सीएम ने आगे कहा कि देश आजाद होने के बाद पहली बार किसी राज्य की महिलाओं को इतनी बड़ी राशि दी जा रही है। जबकि झारखंड देश का सबसे गरीब राज्य है। यहां सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। यह राज्य पलायन का दंश भी झेल रहा है। हमारे खनिज संपदा से देश जगमगाता है। लेकिन हमारे आदिवासी-मूलवासी के जीवन स्तर में कोई अंतर नहीं देखने को मिलता है।

    हमने ये संकल्प लिया है कि इस कलंक को मिटाने का काम करेंगे। झारखंड में हो रहे महिला सशक्तिकरण के कार्यों को पूरा देश देख रहा है। इसलिए अब दोबारा सरकार आपके द्वार का कैंप लगेगा और हम विकास की गठरी आपके द्वार तक ले जाने का काम करेंगे। दिशोम गुरू शिबू सोरेन के लंबे संघर्ष के बाद हमें झारखंड राज्य मिला। इसलिए चुनौती बहुत बड़ी है। यह राज्य हमलोग ले सकते हैं। यहां हम सरकार बना सकते हैं, तो हम इस राज्य का सर्वांगीण विकास भी कर सकते हैं। आपलोगों ने जो आशीर्वाद हमें दिया है, जो विश्वास हम पर जताया है। उसे हम टूटने नहीं देंगे। बस आपसे एक अपील है कि आप सरकार के साथ खड़े रहें और सरकार की योजनाओं पर भरोसा दिखाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसमुद्री संबंधों को मजबूत करने के लिए नौसेना प्रमुख इंडोनेशिया की यात्रा पर रवाना
    Next Article कांके का पारा पहुंचा 2.4 डिग्री सेल्सियस, 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

      June 21, 2025

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version