रांची। झारखंड आंदोलन के वीर शहीद निर्मल महतो की 74वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के शहीद निर्मल महतो चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्मल दादा के सपनों को पूरा करना है, इन नेताओं की वजह से राज्य अलग हो सका, इनके विचारों के साथ जनता को साथ लेकर चलने की जरूरत है। हर जगह हमारे कार्यकर्ता उन्हें नमन कर रहे हैं। जब तक झारखंड रहेगा निर्मल महतो का नाम अमर रहेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version