Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अगले सप्ताह देशव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस
    देश

    अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अगले सप्ताह देशव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अगले सप्ताह को “आंबेडकर सम्मान सप्ताह” के रूप में मनाया जाएगा
    नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने आंबेडकर के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। प्रमुख विपक्षी पार्टी अगले सप्ताह को “आंबेडकर सम्मान सप्ताह” के रूप में मनाएगी।

    कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज यहां एक वक्तव्य में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफ़े की मांग को लेकर हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम मनुस्मृति के उपासकों के खिलाफ बाबासाहेब आंबेडकर की विरासत की रक्षा के लिए लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी आगामी सप्ताह को “डॉ. आंबेडकर सम्मान सप्ताह” के रूप में मनाएगी।

    उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस सांसद, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य 22-23 दिसंबर को देश भर में अपने निर्वाचन क्षेत्रों और गृह जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 24 दिसंबर को पूरे देश में हम बाबासाहेब आंबेडकर सम्मान मार्च निकालेंगे और अमित शाह के इस्तीफ़े की मांग करते हुए जिला कलेक्टरों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और मार्च निकालेंगे। मार्च के दौरान बाबा साहेब आंबेडकर का विशाल चित्र रखेंगे और अपनी प्रमुख मांगों के साथ बड़ी-बड़ी तख्तियां लेकर चलेंगे।

    कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि 26-27 दिसंबर को हम बेलगावी में एक विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति सत्र और एक मेगा रैली आयोजित करेंगे, जहां हम डॉ. आंबेडकर और उनके आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएंगे।

    उल्लेखनीय है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में संविधान के 75 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने जवाब में बाबा साहेब आंबेडकर के योगदान की सराहना की थी। हालांकि उस दौरान उनके भाषण में 11 सेकेंड के अंश को विवादास्पद बताते हुए कांग्रेस ने उस कथ्य को बाबा साहेब का “अपमान” करार दिया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा और अमित शाह पर हमलावर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी
    Next Article कुवैत में जब रामायण-महाभारत के अरबी ट्रांसलेटर और पब्लिशर से मिले पीएम मोदी
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version