पूरी घटना का वीडियो कैमरा मे हुआ कैद
-राजधानी रांची मे बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक मे था अपराधी।
रांची। शुक्रवार 20 दिसम्बर, 2024 रात्री 10:57 बजे हिनू निवासी रांची के बड़े व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। घटना बीते रात 10:50 बजे की है जिसमें प्रिंस राज श्रीवास्तव कडरू स्थित स्काइलाइन टावर से अपने हिनू आवास के लिए निकल रहे थे, जैसे ही प्रिंस अपने गाड़ी मे बैठे वैसे ही घात लगाए 4 अज्ञात अपराधियों ने प्रिंस के गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी घेर कर इन अपराधियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। ऐसे मे प्रिंस राज श्रीवास्तव सतर्क हो गए, अपराधियों ने दो बार जबरदस्ती गाड़ी का दरवाजा खोलने का प्रयास किया जिसमे से एक बार एक अपराधी ने प्रिंस के चहरे पर हमला भी किया। उनके हाथों मे धारदार हथियार और चाकू देख प्रिंस वापस अपने गाड़ी मे बैठ गए। जिसके बाद प्रिंस वहा से अपने आवास के लिए निकल गए। 4 अपराधियों ने 2 वाहनों से प्रिंस राज श्रीवास्तव का पीछा किया और कडरू पुल मे प्रिंस की गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। किसी तरह प्रिंस अपना जान बचा कर डोरंडा थाना पहुंचे। ये देख कर अपराधी वहां से फरार हो गए। इससे पूर्व जब प्रिंस जान बचा कर वहाँ से निकले तभी रस्ते मे अपराधियों ने उनके कार पर भरी पत्थर से हमला किया जिससे उनका कार क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना की सभी तस्वीरें कार मे लगे कैमरे मे कैद हुई हैं। मामले की जानकारी डोरंडा थाने मे लिखित दिया गया हैं लेकिन देर शाम तक एफ.आई.आर. दर्ज नही हुआ हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची पुलिस का डोरंडा थाना और अरगोड़ा थाना के क्षेत्र के मामले को लेकर केस फंसा हुआ हैं, प्रिंस राज श्रीवास्तव ने रांची पुलिस से अपील की हैं कि इन अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर कानूनी कार्यवाई की जाए।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version