नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल पर बुधवार को हुए जानलेवा हमले को भाजपा ने चिंताजनक, गंभीर और निंदनीय बताया है।

भाजपा महासचिव तरुण चुग ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह घटना पंजाब की बिगड़ी कानून व्यवस्था का आईना है। अगर जेड प्लस सुरक्षा वाले एक पूर्व उप-मुख्यमंत्री पर इस तरह का हमला हो सकता है तो समझा जा सकता है कि पंजाब की आम जनता की सुरक्षा का हाल कैसा होगा? उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब की कानून व्यवस्था का जनाजा निकाल दिया है। मुख्यमंत्री मान को सामने आकर घटना का स्पष्टीकरण देना होगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version