Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगवान महाकाल का किया पूजन
    देश

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगवान महाकाल का किया पूजन

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 30, 2024Updated:December 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का पूजन-दर्शन कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्व शांति की कामना के साथ देश की जनता की खुशहाली, तरक्की और उन्नति के लिए मंगल कामना की।

    रक्षा मंत्री सिंह और थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी रविवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर स्थित महू कैंट पहुंचे हैं। यहां उन्होंने भारतीय सेना के तीनों प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद रात्रि विश्राम भी महू में ही किया। अपने प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को रक्षा मंत्री और सेना अध्यक्ष उज्जैन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। रक्षा मंत्री और सेना अध्यक्ष ने गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक पूजा की। पूजन मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। राजनाथ सिंह ने गर्भगृह में पूजन के बाद नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया।

    इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन पाकर धन्य हुआ। रक्षा मंत्री के साथ सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य अतिथियों ने भी महाकाल का जल अभिषेक किया। पूजन के बाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाकाल प्रबंध समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया।

    रक्षा मंत्री का उज्जैन हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों ने अगुवानी कर स्वागत किया-

    इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को महू कैंट के वायुसेना के हेलीकाप्टर से उज्जैन पहुंचे। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी अगुवानी कर स्वागत किया गया।

    इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, संभागायुक्त संजय गुप्ता, एडीजीपी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुँवर, उपाध्यक्ष शिवानी कुँवर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर पुजारियों और ग्रंथियों को मिलेगा 18 हजार रुपये महीना
    Next Article एनएच पर एक्सीडेंट में मौत हुई, तो दर्ज होगी एफआइआर- मंत्री दीपक बिरुवा
    shivam kumar

      Related Posts

      शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात

      June 20, 2025

      केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
      • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
      • हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version