Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आम जनता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : डीजीपी
    Top Story

    आम जनता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : डीजीपी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आम जनता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसको लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रेंज के डीआईजी और जिले के एसपी को आदेश जारी किया है। डीजीपी ने राज्य के सभी जिलों में थाना प्रभारी व थाना के अन्य कर्मियो को आम जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने के संबंध में कई दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं।

    डीजीपी ने तुरंत मामला दर्ज करने का दिया निर्देश
    डीजीपी ने जारी दिशा निर्देश में कहा है कि साइबर अपराध, एसटी, एससी, मानव तस्करी और महिला अपराध से संबंधित भुक्तभोगी के आवेदन पर आवेदित थाना में ही मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई करें। किसी भी पीड़िता के आवेदन पर क्षेत्र के संबंध में विचार किये बिना अविलंब आवेदित थाना में मामला दर्ज करें। सभी रेंज के डीआईजी और एसपी को निर्देश दिया कि अपने-अपने जिला और क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था कायम करें कि यदि थाना प्रभारियों द्वारा आम जनता के आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे अपनी शिकायतों को वरीय अधिकारियों के पास दर्ज करा सकें।

    जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने के लिए करें प्रेरित
    डीजीपी ने जारी दिशा निर्देश में कहा है कि एसपी और रेंज के डीआईजी भ्रमण के क्रम में थानेदारों और थाना में पदस्थापित मुंशी और अन्य कर्मियों को आम जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें। डीजीपी ने इस संदर्भ में सीआईडी आईजी और स्पेशल आईजी को निर्देश दिया कि प्रत्येक जिला में उनके इकाई से प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मियों को निर्देश दें कि वे जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर निगाह रखें। यदि इस तरह कोई मामला सामने आता है तो तुरंत इसकी जानकारी हमे दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री सोमवार को राजस्थान और हरियाणा का दौरा करेंगे
    Next Article विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version