Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने लगाया नो एंट्री
    Top Story

    बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने लगाया नो एंट्री

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 26, 2024Updated:December 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। उपायुक्त रमेश घोपल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक के बाद प्रशासन अलर्ट है। टंडवा क्षेत्र के आम्रपाली परियोजना और एनटीपीसी के जरिये कोयला परिवहन किये जा रहे मार्ग में नो एंट्री लगाने के लिए निर्देश दिया गया है।

    इस संबंध में अंचल अधिकारी टंडवा और थाना प्रभारी टंडवा के पत्रांक 1337 के जरिये संयुक्त रूप से प्रतिवेदित किया गया है। टंडवा अंतर्गत एनटीपीसी की टू कोल माइनिंग चट्टी बरियातू और केरेडारी संचालित है। उक्त खदानों से हजारों की संख्या में भारी वाहन निकलते हैं एवं विभिन्न कोयला साइडिंग पर कोयला अनलोडिंग होता है।

    दूसरी ओर आम्रपाली, मगध एवं अन्य परियोजनाओं से भी कोयला वाहन का परिवहन होता है। उक्त वाहनों के परिवहन से आए दिन भीषण सड़क दुघर्टना से कई लोगों की जान गई है और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है। इन परियोजनाओं के भारी वाहनों का परिचालन भीड़ भाड़ और आवासीय क्षेत्र विभिन्न विद्यालय एवं बाजार से होकर होता है। इन वाहनों के परिचालन से दुर्घटना घटित होती है।

    वहीं बैठक में अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी टंडवा के जरिये कोयला वाहनों के परिवहन से सड़क दुघर्टना को नियंत्रण के लिए विभिन्न स्थलों को चिंहित कर नो एंट्री लगाने की अनुशंसा की गई। जहां सीआईएसएफ कैम्प के समीप और सीएचपी मोड़ बिलारी के पास सुबह सात बजे से दस बजे और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक नो एंट्री लगाने की अनुशंसा की गई। एसडीओ सिमरिया ने सख्ती से नो इंट्री का पालन करने का निर्देश दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईपीएफओ ने अक्टूबर महीने में 13.41 लाख सदस्य जोड़े 
    Next Article भाजपा ने मनाया वीर बाल दिवस
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 

      July 25, 2025

      जेपीएससी 2023 का रिज़ल्ट जारी, 342 अभ्यर्थी सफल

      July 25, 2025

      हवाई फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार

      July 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज
      • मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, राज्यसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव
      • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे
      • महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
      • राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version