रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कांग्रेस के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। कांग्रेस के राधाकृष्ण किशोर को वित्त मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें प्लानिंग और डेवलपमेंट, कॉमर्शियल टैक्सेस र फूड डिस्ट्रीब्यूशन एंड कंज्यूमर अफेयर्स का जिम्मा दिया गया है। राधाकृष्ण किशोर छतरपुर सीट से विधायक चुने गए हैं।
कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह सिंह को हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन और फैमिली वेलफेयर, पार्लियामेंट्री अफेयर्स का पदभार दिया गया है। दीपिका झारखंड की महागामा सीट से जीतकर विधायक बनी हैं।
जामताड़ा से विधायक बने इरफान अंसारी को रूरल डेवलपमेंट, रूरल वर्क और पंचायती राज की जिम्मेदारी दी गई है। शिल्पी नेहा तिर्की को एग्रीकल्चर, एनीमल हसबेंड्री और को-ऑपरेटिव और डिजास्टर मैनेजमेंट का पदभार दिया गया है। शिल्पी ने मांडर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं।
हेमंत सरकार मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों को मिलने वाले
विभागों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच कांग्रेस ने अपने कोटे के मंत्रियों के लिए विभागों की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है। इस से संबंधित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पत्र के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमे कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों को विभाग देने की बात कही गई है। इसमें मंत्री राधा कृष्ण किशोर के लिए वित्त,योजना एवं विकास, और खाद्यपूर्ति विभाग मांगा गया है। वहीं, दीपिका पाण्डेय सिंह को स्वास्थ्य और संसदीय कार्य, इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास एवं कार्य, शिल्पी नेहा तिर्की को कृषि और आपदा प्रबंधन विभाग देने की मांग की गई है।