रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों के लिए उन्हें सदैव याद किया जायेगा। डॉ मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के रूप में देश में आर्थिक उदारीकरण का दौर प्रारंभ किया।
उसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश में आर्थिक सुधारों की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किये। आर्थिक नीतियों व वित्तीय मामलों में वह अपनी छाप जनमानस के बीच छोड़ गये हैं। उनकी दूरदर्शी सोच से किये गये कार्य सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी जीवनशैली सरल व सादगीपूर्ण थी। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।