Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में आये हफीजुल हसन अंसारी चौथी बार बने मंत्री
    Top Story

    सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में आये हफीजुल हसन अंसारी चौथी बार बने मंत्री

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 5, 2024Updated:December 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मधुपुर। हेमंत सोरेन की कैबिनेट में अल्पसंख्यक समुदाय से 2 मंत्री बनाये गये हैं। डॉ इरफान अंसारी कांग्रेस कोटे से मंत्री बने हैं, तो हफीजुल हुसैन झामुमो कोटे से मंत्री बने हैं। हफीजुल हुसैन इसके पहले भी हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। गुरुवार को उन्होंने फिर से मंत्री पद की शपथ ली।

    मधुपुर विधानसभा सीट से 2 बार जीते
    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर दिवंगत नेता हाजी हुसैन अंसारी के सुपुत्र हफीजुल हसन अंसारी मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार झामुमो के टिकट पर विधायक चुने गये हैं। पिता हाजी हुसैन अंसारी की कोरोना से मौत के बाद सरकारी नौकरी छोड़कर सक्रिय राजनीति में आ गये।

    झारखंड राज्य खनिज निगम में सर्वेयर रहे हैं हफीजुल हसन अंसारी
    मधुपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय से हफीजुल हसन अंसारी ने मैट्रिक तक की पढ़ाई की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह पटना चले गये। बीआइटी सिंदरी से बीटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद कुछ महने तक झारखंड राज्य खनिज निगम में सर्वेयर के रूप में नौकरी की।

    हफीजुल के पिता हाजी हुसैन अंसारी 4 बार रहे मधुपुर के विधायक
    हालांकि, जेएमएम के कद्दावर नेता हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन अंसारी वर्ष 1995 से साये की तरह अपने पिता के साथ रहे। राजनीति में भी उनकी भागीदारी रही। उनके पिता 1995 से 2020 के बीच 4 बार विधायक निर्वाचित हुए थे। मधुपुर विधानसभा चुनाव में अपने पिता और झामुमो के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी संभालते थे।

    कोरोना संक्रमण से हो गयी थी हफीजुल के पिता की मौत
    हाजी हुसैन अंसारी झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे। वर्ष 2020 में कोरोना के संक्रमण से उनकी मौत हो गयी थी। उस समय हाजी हुसैन अंसारी मधुपुर से विधायक थे। हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री भी थे। उनके निधन के बाद हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में एक पद खाली हो गया।

    2021 के उपचुनाव में पहली बार हफीजुल बने मधुपुर के विधायक
    मुख्यमंत्री ने हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल अंसारी को उनकी जगह मंत्री बनाया। कुछ महीने बाद वर्ष 2021 में मधुपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए और हफीजुल हसन अंसारी विधायक बने। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी शिकस्त दी।

    हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चपाई सोरेन कैबिनेट में भी मंत्री रहे
    कथित जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को जब इडी ने गिरफ्तार किया, तो महागठबंधन सरकार की कमान चंपाई सोरेन को सौंपी गयी। चंपाई सोरेन की कैबिनेट में भी हफीजुल हसन अंसारी मंत्री बनाये गये। जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बने, तो तीसरी बार हफीजुल हसन अंसारी को मंत्री बनाया।

    चार भाइयों में सबसे बड़े हैं हफीजुल हसन अंसारी
    हफीजुल हसन अंसारी 4 भाई हैं। भाईयों में वह सबसे बड़े हैं। दूसरे भाई का नाम तनवीरुल हसन है। वह मधुपुर में मोटरसाइकिल का शोरूम चलाते हैं। तीसरे भाई शब्बीर अंसारी इंजीनियर हैं। सबसे छोटे भाई एकरामुल हसन झारखंड विधानसभा में काम करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकौन हैं योगेंद्र प्रसाद, पंचायत अध्यक्ष से मंत्री तक का तय किया सफर
    Next Article विधायक पहुंचे सब्जी मंडी जाना व्यापारियों का हाल
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version