Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»हुंडई अगले साल एक जनवरी से अपने वाहनों की कीमतें 25 हजार रुपये तक बढ़ाएगी
    बिजनेस

    हुंडई अगले साल एक जनवरी से अपने वाहनों की कीमतें 25 हजार रुपये तक बढ़ाएगी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेंज के बाद दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने अगले साल एक जनवरी से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 25 हजार रुपये तक की वृद्धि करने का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि कच्चे माल की लागत में वृद्धि, प्रतिकूल विनिमय दर और लॉजिस्टिक्स लागत में बढ़ोतरी के कारण वाहनों की कीमतों में इजाफा करना आवश्यक हो गया है।

    हुंडई मोटर इंडिया कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि कच्चे माल की लागत में निरंतर वृद्धि का कुछ हिस्सा मामूली मूल्य समायोजन के जरिए वहन करना अनिवार्य हो गया है। उन्होंने कहा कि ये मूल्य वृद्धि सभी मॉडलों पर लागू होगी। इसकी सीमा 25 हजार रुपये तक होगी।

    गर्ग ने कहा कि कंपनी ने हमेशा बढ़ती लागत को यथासंभव वहन करने का प्रयास किया है, ताकि हमारे ग्राहकों पर इसका सबसे कम प्रभाव पड़े। फिलहाल एचएमआईएल की विभिन्न वाहन श्रृंखला की कीमतें 5.92 से लेकर 46.05 लाख रुपये के बीच है।

    बीएमडब्ल्यू इंडिया और मर्सिडीज-बेंज इंडिया भी अगले वर्ष जनवरी से अपने सभी वाहनों की कीमत में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी की घोषणा पहले ही कर चुकी है। कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल निर्माता हुंडई मोटर कंपनी की भारतीय सहायक कंपनी है। यह भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइजराइल की तरह भारत भी हजार लोगों पर एक स्‍टार्टअप का लक्ष्‍य रखे : गोयल 
    Next Article ‘पुष्पा-2’ के मेकर्स को बड़ा झटका, रिलीज के कुछ ही घंटों में हुई ऑनलाइन लीक
    shivam kumar

      Related Posts

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

      August 12, 2025

      मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर

      August 11, 2025

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version