Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»150 वर्ष का हुआ भारत मौसम विज्ञान विभाग
    झारखंड

    150 वर्ष का हुआ भारत मौसम विज्ञान विभाग

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड मौसम दर्पण और मॉनसून रिपोर्ट झारखंड-2024 का लोकार्पण
    रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के 150वें वर्ष के मौके पर रांची स्मार्ट सिटी आॅडिटोरियम में सोमवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल के साथ स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा, महानिदेशक आइएमडी मृत्युंजय महापात्र, वरिष्ठ वैज्ञानिक बाबूलाल, मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर राज्यपाल और विशिष्ट अतिथियों ने झारखंड मौसम दर्पण और मॉनसून रिपोर्ट झारखंड-2024 का लोकार्पण किया। साथ ही आइएमडी का थीम सॉन्ग को लांच किया गया।

    स्टेकहोल्डर्स ने दिया फीडबैक
    कार्यक्रम के अगले चरण में तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। कोलकाता मौसम केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सोमनाथ दत्त और रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने झारखंड में मौसम सेवाओं और भविष्यवाणी पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान झारखंड के लिए मौसम और जलवायु सेवाओं पर चर्चा की गयी। इस दौरान मौसम केंद्र की सेवाओं पर स्टेकहोल्डर्स ने फीडबैक दिया। कार्यक्रम में कृषि सिंचाई, विमानन और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ ने अपनी राय रखी। इस दौरान आइएमडी के रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

    राज्यपाल ने आइएमडी की 150वीं वर्षगांठ पर बधाई दी
    राज्यपाल ने आइएमडी की 150वीं वर्षगांठ पर सभी को बधाई दी। कहा कि देश की जलवायु परिवर्तन से अवगत कराने में आपकी बड़ी भूमिका है। पूरा देश इसका लाभ उठा रहा है। आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, कृषि और समुद्र में काम करने वाले सेना, वायु सेना के लिए आप प्रेरणास्रोत हैं। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य को सटीक मौसम जानकारी देने का काम किया है। झारखंड में प्री मानसून, पोस्ट मानसून, मानसून ओर शीत ऋतु में कई घटनाएं होती हंै। जिसकी पूर्व जानकारी मिलने से लोगों को आपदा से बजने में सहयोग मिलता है। पिछले दशक की तुलना में अभी मौसम विभाग की सटीकता बढ़ गयी है। मौसम विभाग रांची के अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे पूर्व मौसम की जानकारी साझा कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में मौसम विभाग की तकनीक और गुणवत्ता और बढ़ेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदित्य पांडेय ने कांके बीडीओ के रूप से पदभार लिया
    Next Article साइबर क्राइम से बचाव के लिए विशेषज्ञों संग वर्कशाप का आयोजन करेगा झारखंड चैंबर
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर

      October 13, 2025

      पुलिस को नक्सल अभियान में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामान बरामद

      October 13, 2025

      घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

      October 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version