Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»शुभेंदु अधिकारी पर आतंकी हमले का खतरा, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
    देश

    शुभेंदु अधिकारी पर आतंकी हमले का खतरा, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश स्थित दो कट्टरपंथी संगठनों, जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) और हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के सदस्य अधिकारी को निशाना बना सकते हैं। इन संगठनों के कुछ सदस्य पहले ही भारत की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं।

    खुफिया एजेंसियों ने बताया कि शुभेंदु अधिकारी को सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान निशाना बनाया जा सकता है। अधिकारी हाल ही में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और हिंदू धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों के खिलाफ मुखर रहे हैं।

    इस खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने अधिकारी की सुरक्षा बढ़ा दी है। अब उन्हें पूरे भारत में “जेड” श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इससे पहले, उन्हें केवल पश्चिम बंगाल के बाहर “वाई” श्रेणी की सुरक्षा मिलती थी।

    खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, हिज्ब-उत-तहरीर के दो सक्रिय सदस्य हाल ही में बांग्लादेशी पासपोर्ट के साथ छात्र बनकर भारत आए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में कुछ स्थानीय युवाओं से मुलाकात की। इन बैठकों में धार्मिक मुद्दों पर चर्चा के बाद इन युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों में स्लीपर सेल खोलने के लिए प्रेरित किया गया।

    इन बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान रिदवान मारूफ और सब्बीर आमिर के रूप में हुई है। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इन गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। राज्य सरकार ने अपने खुफिया विभाग को सतर्क रहने और सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस ताजा अलर्ट के बाद राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियां तमाम सतर्कता भारत रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल ने राज्यवासियों को दी क्रिसमस की बधाई
    Next Article हरियाणा के तीन जिलों में भूकंप के झटके, सोनीपत रहा केंद्र
    shivam kumar

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version