रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा पदाधिकारियों की फुटबॉल टीम ने एक बार शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश की टीम को रौंद कर ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। इस जीत के साथ ही झारखंड की टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है।
गुरुवार को हुए मुकाबले में टीम की कप्तानी सचिन तिग्गा ने की और उन्होंने 7 गोल दागे। वहीं श्रवण खलखो और उत्तम लकड़ा ने एक-एक गोल दागे हैं। इस जीत से टीम का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस वर्ष आॅल इंडिया सिविल सर्विसेस फुटबॉल टूनार्मेंट की मेजबानी गोवा कर रहा है।