कश्मीर। पहाड़ों पर खूब बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बीच कहीं मौज है तो कहीं आफत है। कश्मीर में बर्फ की चादर बिछ चुकी है। अनंतनाग से बारामूला तक बर्फ ही बर्फ है। सैलानियों को यह मौसम खूब सुहाना लग रहा है। नए साल से पहले बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी का मजा लेने पहुंचे है। मगर यही बर्फबारी अब सैलानियों के लिए आफत बन गई है। बर्फबारी इतनी भयंकर हुई है कि गाड़ियां आगे बढ़ नहीं रही। जहां-तहां टूरिस्ट यानी सैलानी फंस गए हैं। उन्हें सड़कों पर रात गुजारने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में उनके लिए कश्मीरी ही देवदूत बन रहे हैं।

जी हां, जम्मू-कश्मीर के सोनबर्ग से लेकर अनंतनाग और बारामूल में बर्फबारी के चलते स्थिति विकराल है। भले ही यह बर्फबारी दूर से अच्छी लग रही हो, मगर अब यह सैलानियों के लिए काल बन गई है। कश्मीर की बर्फबारी का मजा अब सैलानियों के लिए सजा बन गई है। कश्मीर में दिनभर बर्फबारी के चलते बड़ी संख्या में गाड़ियां फंस गई। ऐसी स्थिति में सैलानी जहां-तहां फंस गए। बर्फबारी के बीच उनकी मुसीबत बढ़ गई है। अब इस मुश्किल घड़ी में उनकी मदद के लिए लोकल कश्मीरी ही सामने आए हैं। जब बर्फबारी में सैलानी फंसे तो कश्मीरियों ने अपने घरों और मस्जिदों के दरवाजे खोल दिए।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version