Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल में निवेश करें, हर संभव मदद करेगी सरकार : ममता बनर्जी
    राज्य

    बंगाल में निवेश करें, हर संभव मदद करेगी सरकार : ममता बनर्जी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को इंफोसिस के नए कैंपस के उद्घाटन के दौरान बंगाल को उद्योग और आईटी क्षेत्र के लिए एक आदर्श स्थान बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश करने वालों को सरकार हर संभव मदद प्रदान करेगी। यह कैंपस कोलकाता के न्यू टाउन के हाथीशाला इलाके में लगभग 17 एकड़ जमीन पर बनाया गया है और इससे चार हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन केवल इंफोसिस के लिए नहीं, बल्कि पूरे बंगाल के लिए ऐतिहासिक है। हमारा राज्य अब भारत के प्रमुख आईटी केंद्रों में से एक बन चुका है। हमने अमेरिका की तर्ज पर यहां दो हजार एकड़ जमीन पर सिलिकॉन वैली का निर्माण किया है, जिसमें 27 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और इससे भविष्य में 75 हजार नौकरियां सृजित होंगी। इसके अलावा, राज्य में 22 आईटी पार्क भी बनाए जा रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि जब हमने सत्ता संभाली थी, तब बंगाल में उद्योग और आईटी के लिए अवसर सीमित थे। लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। बंगाल के युवा न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल राज्य के 45 हजार से अधिक इंजीनियरों ने आईटी कंपनियों में नौकरी हासिल की है।

    मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बंगाल में लगातार बढ़ती मांग, निर्बाध बिजली आपूर्ति, उत्कृष्ट कार्य वातावरण और कम उत्पादन लागत जैसे कई लाभ हैं। इसके अलावा, तेज गति वाले इंटरनेट की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा, “राज्य ने बिजली कटौती की समस्या का समाधान कर लिया है। यहां की औद्योगिक संरचना निवेशकों को आकर्षित कर रही है। इसलिए मैं सभी से अपील करती हूं कि वे बंगाल में और अधिक निवेश करें। सरकार हर प्रकार की सहायता प्रदान करेगी।”

    इंफोसिस का यह नया कैंपस न्यू टाउन के हाथीशाला इलाके में स्थापित किया गया है। कंपनी के अनुसार, इस कैंपस से चार हजार से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। इसे बंगाल में उद्योग और आईटी निवेश के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का गौरवपूर्ण कदम: संजय सेठ
    Next Article अपर पुलिस महानिदेशक ने की सड़क सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक, दिये कई दिशा निर्देश
    shivam kumar

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सरकार सख्त, डीजीसीए ने जारी की नई गाइड लाइन

      June 19, 2025

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version