Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल ने विवादित चीनी धर्मगुरू पंचेन लामा की यात्रा की अनुमति रद्द की
    दुनिया

    नेपाल ने विवादित चीनी धर्मगुरू पंचेन लामा की यात्रा की अनुमति रद्द की

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90?
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। चीन की तरफ से दलाई लामा के उत्तराधिकारी के रूप में घोषित पंचेन लामा की शुक्रवार को होने वाली नेपाल यात्रा की अनुमति रद्द कर दी गई है। चीन समर्थित पंचेन लामा के नेपाल आने की जानकारी लीक होने के बाद काठमांडू के कई राजनयिक ने इसका विरोध किया था। बीजिंग, पंचेन लामा को दलाई लामा का उत्तराधिकारी घोषित करना चाहता है लेकिन अमेरिका, यूरोप सहित अन्य पश्चिमी देशों के साथ-साथ निर्वासन में रहे तिब्बती शरणार्थी चीन की कोशिशों का कड़ा विरोध कर रहे हैं।

    लुंबिनी में आयोजित बुद्धिज़्म कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए शुक्रवार को पंचेन लामा के चार्टर्ड विमान से चीन के छंगदू होते हुए काठमांडू आने की योजना थी। बताया जा रहा था कि छंगदू से सीधे भैरहवा अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर आने के लिए चीनी दूतावास द्वारा नेपाल के विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अर्जी दी गयी थी। पंचेन लामा के नेपाल आने को लेकर दबाव के बीच सरकार ने उनकी यात्रा की अनुमति को रद्द करने का निर्णय लिया है।

    बुधवार को पंचेन लामा के नेपाल आने की खबर विभिन्न मीडिया में आने के बाद से ही नेपाल के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय पर यह दबाव बनाया जा रहा था कि लामा के नेपाल भ्रमण से कई देशों के साथ संबंध पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। विदेश मंत्रालय के सचिव अमृत राई ने बताया कि पंचेन लामा के नेपाल भ्रमण को लेकर उनके पास कोई जानकारी नहीं थी इसलिए उन्होंने पत्र लिख कर इस मामले में गृह मंत्रालय और पर्यटन तथा संस्कृति मंत्रालय से जवाब तलब किया है।

    हालांकि गृह मंत्री रमेश लेखक ने इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि वो पिछले कई दिनों से काठमांडू से बाहर हैं और उनकी जानकारी में पंचेन लामा के नेपाल भ्रमण की अनुमति देने को लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जानकारों का कहना है कि बिना गृह मंत्रालय के अनुमति के उनकी यात्रा का तय होना असंभव है। इमिग्रेशन विभाग ही उनकी यात्रा की अनुमति देता है जो कि गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

    इस कार्यक्रम के आयोजक लुंबिनी विकास कोष के उपाध्यक्ष ल्हारक्यार लामा ने इसके लिए सीधे प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। उनका दावा है कि प्रधानमंत्री की अनुमति के बाद ही यह कार्यक्रम तय किया गया और विवादित चीनी धर्मगुरू के कार्यक्रम में शिरकत करने की जानकारी भी पीएम की तरफ से ही उन्हें दी गई थी। उन्होंने आज पत्रकारों को बुलाकर कहा कि शायद अब पंचेन लामा की यात्रा न हो पाए क्योंकि उनकी यात्रा के लिए गृह मंत्रालय की तरफ से जो अनुमति दी गई थी उसे रद्द कर दिया गया है।

    लुंबिनी विकास कोष के अध्यक्ष और पर्यटन मंत्री बद्री पांडे इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए लुंबिनी में ही मौजूद हैं। पंचेन लामा के आगमन को देखते हुए लुंबिनी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। गुरुवार को पर्यटन मंत्री ने बताया कि शायद अब विवादित धर्मगुरू इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्री का भी कार्यभार संभाल रहे बद्री पांडे ने बताया कि चीन के बीजिंग से लुंबिनी तक आने वाले विमान अवतरण की इजाजत को रद्द कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनआईए ने अमरावती जिले से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, घर से मिले दस्तावेज
    Next Article नये वर्ष से पहले सुरक्षा जांच तेज, एसएसपी ने किया निरीक्षण
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version