Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»विधान भवन परिसर में किसी को विरोध प्रदर्शन की नहीं होगी अनुमति : विधान सभा अध्यक्ष
    राज्य

    विधान भवन परिसर में किसी को विरोध प्रदर्शन की नहीं होगी अनुमति : विधान सभा अध्यक्ष

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। लोकसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटना के बाद यूपी विधान सभा में भी प्रदर्शन पर रोक लगा दी गयी है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि कुछ लोग जाकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर बैठ जाते हैं, यहां तक तो ठीक है, मगर विधान भवन परिसर में हम अभी प्रदर्शन की इजाजत नहीं देंगे।

    उत्तर प्रदेश विधान सभा शीतकालीन सत्र समापन के बाद दूसरे दिन आज शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि यूपी विधान सभा का नाम अब अग्रणी राज्यों में लिया जाता है। आम लोगों को विधान सभा से जोड़ना चाहता हूँ। किस तरह से विधायक काम करते हैं। कैसी याचिका दायर होती है। कैसे कमेटी काम करती है। सदन का संचालन कैसे होता है। यह सब ठीक लगातार ठीक करने दिशा में काम कर रहे हैं। कल समय से पहले विधान सभा स्थगित की गई। मैं विधानसभा को स्थगित करने का पक्षधर नहीं हूं। मैं चाहता हूं कि पक्ष और विपक्ष में बात होती रहे। डिबेट होनी चाहिए। मैं नहीं मानता हूँ कि विधान सभा में डिबेट नहीं होती है। अब अनुपुरक बजट पर भी डिबेट होती है। इस बार दुर्भाग्य से नहीं हो सकी।

    सतीश महाना ने कहा कि अगला बजट सत्र के साथ तीन वर्ष हो जाएंगे। इस दौरान तीन सालों में हमने अच्छी डिबेट की है। विधानसभा का केवल भवन अच्छा हो, ऐसा नहीं है, हमने संसदीय व्यवस्थाएं भी ठीक की हैं। अब एक अच्छी छवि बनी है। चार दिन की विधान सभा में भी मुझे सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पीठ से भी हमने कहा था कि चर्चा होनी चाहिए। स्थगन ठीक नहीं है। ऐसा नहीं है कि हमेशा यही होता है। कुछ मिनटों के बाद बाकी समय में अच्छी चर्चा भी होती है।

    विपक्ष कहता है कि आप लोग भी करते थे। हम करते थे तब सोशल मीडिया नहीं था, इतनी जागरूकता नहीं थी। आज जनता यह जानना चाहती हैं कि सदन में आप लोग क्या करते हैं, वह जानती भी है। आप सदन में जो कुछ भी करते हैं, सोशल मीडिया के माध्यम से पूरी जनता देखती है।

    महाना ने बताया कि मुख्यमंत्री से चर्चा की है कि बजट सत्र अच्छा चलाएंगे। लंबे समय तक बजट सत्र चलाएंगे। ऐसे ही एआई के यूजेज को लेकर डिबेट की जाएगी।विधायकों का पांच ग्रुप बनाया है। मेरा मानना है कि विधायकों को विधायिका से जुड़े अन्य विषयों पर भी कार्य करना चाहिए। इन ग्रुपों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर हम उनके साथ चर्चा करेंगे। यह चर्चा 23 दिसंबर से होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड का मुख्य आरोपी कामरान गिरफ्तार 
    Next Article सनातन धर्म सुरक्षित है तो दुनिया में सब सुरक्षित हैं : मुख्यमंत्री योगी
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version