Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने बेटे हंटर को बिना शर्त माफी दी
    दुनिया

    राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने बेटे हंटर को बिना शर्त माफी दी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 2, 2024Updated:December 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। व्हाइट हाउस से विदाई लेने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पुत्र हंटर बाइडेन को बिना शर्त माफी दे दी। राष्ट्रपति बाइडेन ने रविवार रात हंटर को बिना शर्त माफ करने की घोषणा की। हंटर इस समय अवैध रूप से बंदूक खरीदने और कर के लिए संघीय दोषसिद्धि सहित अनेक कानूनी उलझनों का सामना कर रहे थे। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर अनुसार, इस संबंध में व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी किया। बयान के अनुसार, बाइडेन ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को क्षमादान करने का फैसला किया है। बाइडेन ने कहा कि ” वह हंटर को 01 जनवरी 2014 से 01 दिसंबर 2024 तक के अपराधों के लिए क्षमादान दे रहे हैं।”बाइडेन ने बयान में कहा कि हंटर के खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित थे। इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया। यह आरोप उन्हें राजनीतिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए लगाए गए थे। बाइडेन ने कहा, “आरोप तब लगे जब कांग्रेस में मेरे कई राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें मुझ पर हमला करने और मेरे चुनाव का विरोध करने के लिए उकसाया।” उन्होंने कहा कि हंटर के बहाने उन्हें परेशान करने की कोशिश की गई। हंटर लगातार हो रहे हमलों के बावजूद साढ़े पांच साल तक शांत रहे।

    उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि उनका दूसरा कार्यकाल बाइडेन के खिलाफ प्रतिशोध और बदला लेने पर केंद्रित होगा। इसमें हंटर बाइडेन प्रमुख लक्ष्य होंगे। सनद रहे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने शनिवार को काश पटेल को एफबीआई का निदेशक नामित किया है। राष्ट्रपति बाइ़़डेन ने कहा कि हंटर को तोड़ने की कोशिश करने में कुछ लोगों ने उन्हें तोड़ना चाहा। यह सब अभी नहीं रुकता, इसलिए उन्हें अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करना पड़ा। अमेरिकी लोग समझेंगे कि एक पिता और राष्ट्रपति ने यह फैसला क्यों लिया।क्षमादान की घोषणा के बाद हंटरने भी अपना एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी लत के सबसे बुरे दिनों के दौरान अपनी गलतियों को स्वीकार किया है और उनकी जिम्मेदारी ली है। इन गलतियों की वजह से उन्हें और उनके परिवार को राजनीतिक खेल के लिए सार्वजनिक रूप से अपमानित और शर्मिंदा किया गया। उल्लेखनीय है कि हंटर को डेलावेयर कोर्ट में चार दिसंबर को सजा सुनाई जानी थी। अवैध तरीके से बंदूक खरीदने के मामले में अधिकतम 25 साल तक की जेल हो सकती है, लेकिन कानून के कई जानकारों के मुताबिक पहला आपराधिक मामला होने की वजह से उन्हें 12 से 16 महीने तक की सजा हो सकती थी। हालांकि इससे पहले बाइडेन ने कहा था कि वह हंटर को माफ नहीं करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले हिंदपीढ़ी के नूर को 20 साल की कैद
    Next Article रांची में रोहित हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका के उत्तरी कैस्केड्स में ऑस्ट्रेलिया के तीन पर्वतारोहियों की मौत

      May 13, 2025

      अमेरिका में कार दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत, एक घायल

      May 13, 2025

      पाकिस्तान की टिकटॉक गर्ल सजल का वीडियो वायरल, कहा-फर्जी

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version