रांची। रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री के आदेश के बाद में मंगलवार देर रात अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), सदर उत्कर्ष कुमार ने रांची के मुख्य चौराहों पर फुटपाथ पर सोने वाले बेघर लोगों को रेस्क्यू कर शेल्टर हाउस पहुंचाया। जो नहीं गये उनके लिए कंबल और अलाव की व्यवस्था की गयी ताकि ठंड से उनका बचाव किया जा सके।

कुमार ने अपर बाजार स्थित और खादगड़ा स्थित शेल्टर होम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य रूप से शेल्टर होम के बाथरूम की साफ-सफाई और रिपेयर कार्य कराने का संबंधित पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया। साथ ही शहर अंचल अधिकारी को मुख्य इलाकों में अलाव जलाने के लिए कहा।

उल्लेखनीय है कि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री बेहद संजीदगी से लोगों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर दूर करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा है कि रांची जिले के सभी लोगों के साथ जिला प्रशासन हमेशा खड़ा है। आम जनमानस उनसे कभी भी समस्या लेकर मिल सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version