रांची। विशाखापत्तनम में सर्वेक्षण पोत (बड़े) परियोजना के जहाज निर्देशक को इंडियन नेवी में देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के द्वारा (कमीशनिंग) को शामिल करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह जहाज हमारी समुद्री सीमाओं के साथ नौसेना को भी मजबूती प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में अब सब कुछ संभव हो रहा है।

यह 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ निर्मित और मल्टी-बीम इको साउंडर्स, साइड स्कैन सोनार, आयुवी और अरोवी सहित कई अत्याधुनिक प्रणालियों से सुसज्जित है। हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण, नेविगेशन, गहरे समुद्र में संचालन और पर्यावरण अध्ययन में हमारा निर्देशक अब महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। हमारी समुद्री सीमाएं और क्षमताएं भी मजबूत होंगी। हमारी नौसेना अब आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ रही है। विकसित भारत की तरफ हम आगे बढ़ रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version