Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हिमाचल में थमी बर्फबारी, 400 से ज्यादा सड़कें अवरुद्ध
    देश

    हिमाचल में थमी बर्फबारी, 400 से ज्यादा सड़कें अवरुद्ध

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में दो दिनों की भारी बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम खुल गया है। शिमला सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में रविवार को धूप खिली और आमजन व पर्यटकों को राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

    छह शहरों का शून्य से नीचे गिरा तापमान
    प्रदेश के छह प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। ठंड के प्रकोप ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। खासकर किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और अप्पर शिमला के इलाकों में ठंड का असर अधिक है। लाहौल स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान -12.3 डिग्री, कुकुमसेरी में -7 डिग्री,कल्पा में -3.4 डिग्री, भरमौर में -1.7, नारकण्डा में -1.4 डिग्री, मनाली में -0.2 डिग्री, डल्हौजी में 0.4, सराहन में 0.5, कुफ़री में 0.9 और शिमला में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    सड़कों पर बर्फबारी का असर, लाहौल घाटी का कटा सम्पर्क
    भारी बर्फबारी के कारण प्रदेश में 3 राष्ट्रीय राजमार्ग और 400 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हो गईं। प्रशासन ने मौसम खुलने के साथ ही इन सड़कों को बहाल करने का काम तेज कर दिया है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और नारकंडा जैसे इलाकों में बर्फ हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। अप्पर शिमला में एनएच-5 नारकण्डा में बर्फबारी से अवरुद्ध है और शिमला से रामपुर के लिए वाहनों की आवाजाही सैंज-लुहरी-सुन्नी सड़क से की जा रही है। इसी तरह देहा-चौपाल स्टेट हाइवे खिड़की के पास अवरुद्ध है।

    जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की लाहौल घाटी भारी बर्फबारी के कारण बाकी हिस्सों से कट गई है। भारी बर्फबारी के चलते नेशनल हाइवे-तीन और संसारी तिन्दी-तांदी सड़क मार्ग सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। सीमा सड़क संगठन द्वारा इन सडक मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। घाटी के ज्यादातर इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है।

    सैंकड़ों सैलानियों का किया रेस्क्यू
    भारी बर्फबारी के चलते अप्पर शिमला, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में फंसे सैंकड़ों पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। प्रशासन ने सभी सैलानियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उन्हें मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के मुताबिक कल्पा में 14.9, कुफ़री में 14.5, पूह व मोरंग में 12-12, खदराला में 10, सांगला में 8.5 और केलंग में 8 सेंटीमीटर ताज़ा बर्फबारी दर्ज की गई है।

    आगामी मौसम का पूर्वानुमान, दो जनवरी से फिर बर्फ़बारी
    मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 और 31 दिसंबर तथा एक जनवरी को प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। लेकिन दो से चार जनवरी के बीच फिर से भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में नए साल पर हिमाचल की वादियों का रुख कर रहे सैलानियों को बर्फ़बारी का नज़ारा देखने को मिल सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article नेपाल-भारत संयुक्त सैन्य अभ्यास मंगलवार से 
    Next Article सोनामनी गोदाम थाना पुलिस ने एसएसबी के साथ मिलकर 80 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम

      October 29, 2025

      राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरने के बाद कहा- राफेल ने देश की रक्षा क्षमता पर गर्व बढ़ाया

      October 29, 2025

      भाजपा ने कांग्रेस पर ‘बांग्लादेश-प्रेमी’ होने का लगाया आरोप

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सिविल सर्जन का निलंबन नाकाफी, स्वास्थ्य मंत्रालय और सचिवालय जिम्मेदार : सरयू राय
      • बच्‍चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना की जिम्मेवारी लें स्वास्‍थ्‍य मंत्री : वृंदा
      • लोअर बाजार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जब्त, दो ट्रक पकड़े गये
      • बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम
      • राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरने के बाद कहा- राफेल ने देश की रक्षा क्षमता पर गर्व बढ़ाया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version