रांची। राजधानी रांची में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस ने अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला। यह मार्च कांग्रेस भवन से उपायुक्त कार्यालय तक निकाला गया। मार्च की समाप्ति के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन उपायुक्त की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को दिया गया।

मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जरिये भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के विरोध में राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत झारखंड में भी अंबेडकर सम्मान मार्च का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि अमित शाह की बाबा साहब पर टिप्पणी ने संविधान के ढांचे को महत्वहीन बना दिया है, जो समाज को समान भागीदारी के उनके अधिकार को मान्यता देता है। कमलेश ने कहा कि अंबेडकर की अध्यक्षता में तैयार संविधान एक विरासत है, जो भारत के लोकतंत्र को मजबूती देता है। स्वतंत्रता संग्राम के बड़े विभूतियां में से एक बाबा साहब का अपमान कांग्रेस कतइ बर्दाश्त नहीं करेगी।

अंबडेकर सम्मान मार्च में मुख्य रूप से कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, सुबोध कांत सहाय, डॉ रामेश्वर उरांव, राजेश ठाकुर, सुरेश बैठा, बंधु तिर्की, राजीव रंजन प्रसाद, रविंद्र सिंह और संजय लाल पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version