रांची। जिला खेल कार्यालय, रांची, नेहरू युवा केंद्र और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में 14 दिसंबर को आड्रे हाउस, रांची में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया जाना है। इसमें 15-29 वर्ष के आयुवर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इस महोत्सव में सामूहिक लोकनृत्य और लोकगीत के अलावा विज्ञान मेला (सामूहिक), एकल लोकनृत्य और एकल लोकगीत, कविता- कहानी लेखन, चित्रकला, भाषण, विज्ञान मेला (एकल) और फोटोग्राफी की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें विजेताओं को 7000 रुपये तक पुरस्कार के तौर पर मिलेंगे।
साथ ही विजेताओं को प्रमंडल स्तरीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इच्छुक प्रतिभागी को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रांची जिले की आधिकारिक वेबसाइट १ंल्लूँ्र।ल्ल्रू।्रल्ल से फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। इसे नेहरु युवा केंद्र या एनएसएस कार्यालय या जिला खेल पदाधिकारी, रांची के कार्यालय में 12 दिसंबर तक जमा करना होगा। सहयोग के लिए जिला खेल समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी से भी संपर्क (7717732382) किया जा सकता है।