Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बांग्लादेश में हिन्दुओं के नरसंहार के विरोध में आज लखनऊ में होगा बड़ा प्रदर्शन
    राज्य

    बांग्लादेश में हिन्दुओं के नरसंहार के विरोध में आज लखनऊ में होगा बड़ा प्रदर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामलाल समेत संघ, विहिप व भाजपा के नेता भी प्रदर्शन में होंगे शामिल
    लखनऊ। बांग्लादेश में हिन्दुओं तथा अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हमले, हत्या,लूट,आगजनी तथा महिलाओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति की ओर से आज लखनऊ विश्वविद्यालय के छत्रपति शिवाजी मैदान में विरोध प्रदर्शन होगा। छत्रपति शिवाजी मैदान में सभा के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से हजरतगंज चौराहे तक जन आक्रोश रैली निकाली जायेगी। रैली में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जायेगा।

    बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ​अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल के अलावा संघ व विश्व हिन्दू प​रिषद के पदाधिकारियों के अलावा भाजपा के नेता भी शामिल होंगे।

    अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त महामंत्री डा. पवन पुत्र बादल ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओ पर निरंतर अत्याचार हिंसा का दौर जारी है। अबतक हजारों हिंदुओ की हत्या लूटपाट एवं महिलाओं का शील भंग हो चुका है और ये कुकृत्य रुकने का नाम भी नहीं ले रहा है।

    बांग्लादेश हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति के भुवनेश्वर ने बताया कि समिति की मांग है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद हो तथा इस्कान के सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को तत्काल कारावास से मुक्त किया जाय। लखनऊ का हिन्दू समाज बांग्लादेश के पीड़ितों के साथ खड़ा है। आज प्रदर्शन में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे।

    प्रदर्शन में बांग्लादेश हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति,इस्कान मंदिर,विश्व हिन्दू परिषद,हिन्दू जागरण मंच,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सिख संगत,अधिवक्ता परिषद, साहित्य परिषद व विद्याभारती के अलावा कई अन्य धार्मिक,सामाजिक व व्यापारी संगठन शामिल होंगे।

    प्रदर्शन में इन संगठनों के कार्यकर्ता भी होंगे शामिल
    सेवा भारती,आरोग्य भारती,लोक भारती,सक्षम,भारत विकास परिषद,एनएमओ,राष्ट्र सेविका समिति,क्रीडा भारती,सहकार भारती,सीमा जागरण मंच,किसान संघ,मजदूर संघ,स्वदेशी जागरण मंच,लघु उद्योग भारती,ग्राहक पंचायत,संस्कृत भारती, भारतीय शिक्षक महासंघ,संस्कार भारती,विज्ञान भारती,विद्या भारती और वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएस. एम. कृष्णा के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया शोक
    Next Article तत्परता और संवेदनशीलता से हो जनता की समस्याओं का समाधान : योगी आदित्यनाथ
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version