Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल में आलू के दाम बढ़ने की संभावना, व्यापारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
    राज्य

    बंगाल में आलू के दाम बढ़ने की संभावना, व्यापारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आलू की कीमतें पहले से ही ऊंची हैं और अगले हफ्ते इनमें और इजाफा होने की संभावना है। व्यापारियों के संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर राज्य सरकार द्वारा आलू के अन्य राज्यों में निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया नहीं गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

    फिलहाल, राज्य के खुदरा बाजारों में आलू की दो प्रमुख किस्में, “ज्योति” और “चंद्रमुखी,” 35 से 42 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही हैं।

    यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब प्रोग्रेसिव पोटैटो ट्रेडर्स एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा की है। इससे पहले अगस्त में भी व्यापारियों ने हड़ताल की थी।

    संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि जब खुदरा बाजार में आलू की कीमतें धीरे-धीरे स्थिर हो रही थीं, तब राज्य सरकार ने ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में आलू के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल से आलू की आपूर्ति पर काफी हद तक निर्भरता है।

    पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि यह प्रतिबंध बिना किसी औपचारिक अधिसूचना के लगाया गया है। पुलिस राज्य की सीमा पर आलू से भरे ट्रकों को रोक रही है और व्यापारियों पर कार्रवाई कर रही है। ऐसी स्थिति में व्यापार करना मुश्किल हो गया है। इस वजह से हमने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

    राज्य सरकार ने 22 नवंबर से आलू के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। इसके एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की आंतरिक जरूरतें पूरी किए बिना आलू और प्याज के अन्य राज्यों में निर्यात पर नाराजगी जताई थी।

    मुख्यमंत्री ने कहा था कि जब सरकार किसानों के लिए बीमा योजनाओं में धनराशि उपलब्ध करा रही है, तो राज्य की जरूरतें पूरी किए बिना इन खाद्य पदार्थों का निर्यात स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का संकेत दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोमवार को छह विधायकों का शपथ ग्रहण, विधानसभा में राज्यपाल से मिल सकती हैं ममता
    Next Article उत्तर 24 परगना में सौ किलो गांजा जब्त,  दो  गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      ममता बनर्जी ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस को एक हिंदी फिल्म में ‘सिंह’ बताने पर जताया विरोध

      August 11, 2025

      बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का खतरा, उत्तर बंगाल में भारी बारिश जारी

      August 11, 2025

      ब्लॉक-बूथ अध्यक्षों के बदलाव की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version