अररिया। देश के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद को मंगलवार को उनकी जयंती पर याद कर श्रद्धांजलि दी गई।फारबिसगंज प्रखंड और नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहर के राजेन्द्र चौक पर स्थापित आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं समेत स्थानीय लोगों ने पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमितेश आनंद ने की।मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद अमर रहे का नारा भी लगाया।

मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वह न केवल स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति हुए।बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में सेनानी के रूप में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई।साथ ही भारत का संविधान दिया था। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने भारत के पहले मंत्रिमंडल में 1946 एवं 1947 मेें कृषि और खाद्यमंत्री का दायित्व भी निभाया था और उनका किसानों के लिए दिया गया नारा अधिक अन्न उपजाओ स्वतंत्र भारत की क्रांतिकारी कदम में पहला कदम माना जाता है।1962 में भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित बात डॉ राजेन्द्र प्रसाद की लोकप्रियता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि सम्मान से उन्हें देशवासी राजेन्द्र बाबू कहकर पुकारते हैं।

मौके पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साह,श्री कुमार ठाकुर,संजीव शेखर,मंगलचंद अग्रवाल,यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू,पार्षद इरशाद सिद्दीकी मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version