Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
    राज्य

    पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी, पूर्वी चंपारण द्वारा बंजरिया पंडाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमे पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जुटे आमजनो ने हिस्सा लिया।

    श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत स्व डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पण व माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ई० शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यो व विचारों को स्मरण करते कहा कि भारतीय राजनीति में डा. मनमोहन सिंह का अनमोल योगदान है।उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिससे देश में विकास और समृद्धि का नया युग शुरू हुआ। उनकी सादगी और ईमानदारी को हमेशा याद किया जाएगा।

    विजय शंकर पांडे ने कहा कि डॉ. सिंह के व्यक्तित्व और उनकी नीतियों की सराहना करते कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उन्होंने हमेशा देश के हित में काम किया और वैश्विक स्तर पर भारत को सम्मान दिलवाया। उनकी सोच और नेतृत्व हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। सभा में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. सिंह का योगदान केवल भारतीय राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत को एक नई पहचान दी। श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद थे।

    तनवीर खान ने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन और कार्यों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की। सभा का समापन एक मिनट का मौन रख कर किया गया। मौके पर किरण कुशवाहा, मुनमुन जायसवाल, आबिद हुसैन ( मुखिया), रंजीत पांडे, रमेश श्रीवास्तव, एन०एस०यू०आई जिला अध्यक्ष आशीष कुमार, राहुल शर्मा, सत्येंद्र नाथ तिवारी, अमरेंद्र कुमार सिंह, अरुण पांडे, विजयकांत त्रिपाठी, डॉ अफरोज आलम, परशुराम पांडे, राजकुमार अंजुमन, विश्वनाथ चौरसिया, इकराम, आर्यन, सुभाष शर्मा, रंजन शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति: केशव महतो
    Next Article राशन कार्ड से वंचित परिवारों की पहचान बनेगी फैमिली आईडी
    shivam kumar

      Related Posts

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की

      August 5, 2025

      राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 10 अगस्त से बिहार में शुरू हाेने वाली मतदाता अधिकार यात्रा स्थगित

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version