रांची। राजधानी रांची में देर रात करीब ढाई बजे दो वाहनों की जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह टक्कर अरगोड़ा-कटहलमोड़ रोड में दीपाटोली के पास हुई है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर मारी है।

स्कॉर्पियो में 2 लोग सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुंदाग पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त किया और वहीं घायलों का इलाज चल रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version