Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री की गैरमौजूदगी में अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल पहुंचे
    दुनिया

    प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री की गैरमौजूदगी में अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल पहुंचे

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। दक्षिण एशिया के भ्रमण पर निकले अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू रविवार को दो दिनों के लिए काठमांडू पहुंचे हैं। हालांकि, इस समय प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा काठमांडू से बाहर हैं।

    अमेरिकी दूतावास की ओर से बताया गया है कि अपने नेपाल भ्रमण के दौरान सहायक मंत्री लू कुछ राजनीतिक, कुछ प्रशासनिक मुलाकात करने के अलावा नेपाल में नागरिक समाज के अगुवा लोगों से मुलाकात करेंगे। डोनाल्ड लू का नेपाल भ्रमण ऐसे समय हो रहा है, जब कुछ दिन पहले ही नेपाल ने आधिकारिक रूप से चीन के बेल्ट एंड रोड इनिसिएटिव (बीआरआई) के कार्यान्वयन समझौता पर हस्ताक्षर किये हैं। ऐसे में अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री का नेपाल भ्रमण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अमेरिका कभी भी इस पक्ष में नहीं था कि नेपाल चीन के बीआरआई में शामिल हो।

    अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री लू के नेपाल आने से ठीक पहले रविवार की सुबह प्रधानमंत्री ओली दो दिनों के दौरे पर अपने गृह जिला झापा के दौरे पर निकल गए। इसी तरह विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा शनिवार की रात को यूरोप भ्रमण पर निकल गई हैं। हालांकि, लू के नेपाल दौरे की जानकारी प्रधानमंत्री ओली के चीन भ्रमण से पहले ही सार्वजनिक की गई थी, लेकिन अब दोनों का ही काठमांडू में नहीं रहना इस बात का संकेत है कि बीआरआई के बाद न तो प्रधानमंत्री ओली और न ही विदेश मंत्री राणा अमेरिकी राज्य मंत्री को सामना करने के लिए तैयार है।

    इसी बीच खबर मिली है कि डोनाल्ड लू की मुलाकात सत्तारूढ़ दल के नेता एवं नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा और विपक्षी दल के नेता पूर्व प्रधानमंत्री तथा माओवादी अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रचंड से तय की गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद ढकाल ने कहा कि राजनीतिक मुलाकातों में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों से ही मुलाकात तय हो पाई है। इसके अलावा वो नागरिक समाज के अगुवा से भी मुलाकात करने वाले हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीरिया में 2011 से चल रहे गृहयुद्ध का खात्मा, विद्रोहियों ने की नये युग की घोषणा 
    Next Article ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश: शेख हसीना और उनके परिवार का वोटर कार्ड ब्लॉक, वोटिंग पर रोक

      September 18, 2025

      अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, एंटीफा को आतंकवादी संगठन घोषित किया

      September 18, 2025

      नेपाल हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 73, 12 नरकंकाल की पहचान नहीं हो पाई

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      • आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम
      • नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version