Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लेवी के लिए वार्ड सदस्य की हत्या
    Top Story

    लेवी के लिए वार्ड सदस्य की हत्या

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के उलगाड़ा गांव निवासी वार्ड सदस्य बाल गोविंद साहू की हत्या झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के नक्सलियों ने गुरुवार रात धारदार हथियार से मारकर कर दी। बाल गोविंद साहू उलगाड़ा गांव में औरंगा नदी पर बना रहे पुल निर्माण कार्य में मुंशी का काम भी करते थे।

    मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बाल गोविंद साहू पुल निर्माण कार्य के साइडिंग पर ही रुके हुए थे। इसी दौरान रात में लगभग 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद नक्सली वहां पहुंचे और बाल गोविंद साहू को कब्जे में लेकर नदी के किनारे ले गए। वहां बाल गोविंद की पिटाई के बाद धारदार हथियार से मार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में नक्सलियों ने एक पर्चा फेंक कर घटना की जिम्मेवारी भी ली।इधर घटना के संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।परंतु आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को मृतक का शव घटनास्थल से उठाने नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद दी जाए उसके बाद ही शव को उठने दिया जाएगा। इधर मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता गांव के वार्ड सदस्य भी थे। पिछले कुछ महीने से पुल निर्माण कार्य में मुंशी का काम भी कर रहे थे। नक्सलियों के द्वारा रंगदारी के लिए कई बार ठेकेदार को धमकी दी गई थी। इसी बीच बीती रात उनके पिता की हत्या कर दी गई।

    वहीं इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने रेप व हत्या केस में दोषसिद्धि को खारिज किया, चतरा सिविल कोर्ट का आदेश रद्द
    Next Article ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
    shivam kumar

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version