Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, चार से ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना
    Jharkhand Top News

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, चार से ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 2, 2024Updated:December 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में फेंगल चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। इस वजह से सुबह से ही आसमान में धुंध और हल्के बादल छाये हैं। इस बीच शहर में बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। वहीं, अब दोपहर में भी ठंड लोगों को सतायेगी।

    झारखंड में मंगलवार से आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, सोमवार को कई जगहों पर बादल छाये रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, सात दिसंबर के बाद आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
    मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी भागों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा, बाद में आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा, धुंध रहने और बाद में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क रह सकता है। चार दिसंबर से ठंड ज्यादा पड़ने की संभावना है। क्योंकि, न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है।

    इस संबंध में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने सोमवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने ‘फेंगल’ तूफान के कारण हवा का रुख बदल चुका है। वहीं, दक्षिण से आ रही हवा के कारण राज्य में बादल छाये हुए हैं। इसके बाद राज्य में ठंड भी बढ़ेगी।

    उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्से में हल्की बारिश दर्ज की गयी। जगन्नाथपुर में 12 मिमी, सिमडेगा में 2.5 मिमी बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट में 6 दिसंबर को मंजू नाथ भजंत्री की याचिका पर सुनवाई
    Next Article लातेहार में बदमाशों ने दो वाहनों में लगाई आग
    shivam kumar

      Related Posts

      दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

      May 11, 2025

      कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत

      May 11, 2025

      वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version