Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पंचवटी अपार्टमेंट में महिला से हो रही थी छेड़खानी, दर्ज हुई प्राथमिकी
    Top Story

    पंचवटी अपार्टमेंट में महिला से हो रही थी छेड़खानी, दर्ज हुई प्राथमिकी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। रामगढ़ शहर के पंचवटी एनक्लेव अपार्टमेंट में अक्सर घरेलू हिंसा और इव टीजिंग जैसे यौन शोषण के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है। कभी मामला पति-पत्नी के बीच का होता है, तो कभी अधेड़ उम्र की महिला के साथ वारदात होती है। ऐसा ही एक मामला फिर पंचवटी अपार्टमेंट में हुआ है। इस मामले में आरोपित के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिक भी दर्ज हुई है। 44 वर्ष की महिला शालू सिन्हा ने इव टीजिंग के मामले में रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पंचवटी अपार्टमेंट के ही ब्लॉक बी, फ्लैट नंबर 101 बी में रहने वाले अरुण गोयल को अभियुक्त बनाया है।

    पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि अरुण गोयल के द्वारा उन्हें कई दिनों से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। जब भी महिला फ्लैट से मार्केट, मेडिसिन शॉप और अपने कोचिंग संस्थान के लिए निकलती है, तो अरुण गोयल घात लगाकर पार्किंग के पीछे छुपकर गलत निगाह से घूरते हैं। कोई आसपास नहीं होने पर अश्लील इशारे करते हैं। इसके अलावा उनका पीछा करते हुए थाना चौक में स्थित कोचिंग संस्थान तक चले जाते हैं। कोचिंग संस्थान से वापस लौटते हुए भी पीछा करते हैं। अपार्टमेंट में पहले पहुंचकर एंट्रेंस गेट पर बैठे रहते हैं और फिर पार्किंग तक पहुंच जाते हैं।

    पीड़िता और उनके पति ने कई बार अन्य फ्लैट के मालिकों के साथ मिलकर उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। गत तीन नवंबर को जब पीड़िता कोचिंग संस्थान से अपार्टमेंट पहुंची तो सीसीटीवी कैमरे से बचते हुए अरुण गोयल उनके पास पहुंचा और उनका हाथ पकड़ लिया। जब वह हाथ छुड़ाकर सीढ़ियों से अपने फ्लैट की तरफ भागी तो पहले मंजिल तक अरुण गोयल ने उनका पीछा किया। 13 नवंबर को कैमरे की नजर से बचते हुए अरुण गोयल ने पीड़िता का दुपट्टा भी खींच लिया था। जब वह चिल्लाई तो उनके पड़ोसी वहां पहुंचे और अरुण गोयल वहां से भाग खड़ा हुआ।

    पीड़िता ने बताया कि 23 जनवरी 2024 को उनके पति और बेटी बाहर गए हुए थे। उस वक्त भी फ्लोर के कॉरिडोर में देर रात अरुण गोयल घूमता हुआ पाया गया था। कई बार सोसाइटी के बड़े, बुजुर्ग और गणमान्य लोगों ने समझाने की कोशिश की। लेकिन अरुण गोयल पर किसी भी बात का असर नहीं होता।

    रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने शनिवार को बताया कि इस मामले में अरुण गोयल के खिलाफ प्राथमिकी 380/24 दर्ज की गयी है। साथ ही इस पूरे प्रकरण की जांच भी उन्होंने शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत मालापरियोजना में गोलीबारी करने पहुंचे दो अपराधियों को पुलिस ने दबोच
    Next Article  कुएं से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version