Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश में हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
    दुनिया

    बांग्लादेश में हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना पर देश-विदेश में उठी तीखी आलोचनाओं के बाद अंतरिम सरकार हरकत में आई है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

    यूनुस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी बयान में बताया कि मयमनसिंह जिले के भालुका इलाके में 27 वर्षीय दीपु चंद्र दास की हत्या के मामले में रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दीपु चंद्र दास सनातन धर्म का अनुयायी था और एक कारखाने में काम करता था।

    सरकारी जानकारी के मुताबिक, आरएबी-14 की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर समन्वित अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहम्मद लिमोन सरकार (19), मोहम्मद तारेक हुसैन (19), मोहम्मद माणिक मिया (20), इरशाद अली (39), निजुम उद्दीन (20), आलमगीर हुसैन (38) और मोहम्मद मिराज हुसैन एकॉन (46) शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

    पुलिस के अनुसार, दीपु चंद्र दास पर ईशनिंदा के आरोप लगाए गए थे। गुरुवार रात कारखाने के बाहर भीड़ ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर उसे एक पेड़ से लटका दिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने शव को ढाका–मयमनसिंह राजमार्ग के किनारे छोड़कर आग लगा दी, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज भेजा है।

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और अतिरिक्त बल तैनात किया गया।

    अंतरिम सरकार ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि “नए बांग्लादेश में हिंसा, भीड़तंत्र और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध के लिए कोई जगह नहीं है।” सरकार ने दोहराया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    सरकार ने नागरिकों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और हिंसा या नफरत को बढ़ावा न देने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से देश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ घटनाओं को लेकर चिंताएं लगातार सामने आ रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह सड़क हादसा: बाइक सवार और पैदल यात्री की दर्दनाक मौत
    Next Article काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
    shivam kumar

      Related Posts

      इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड

      December 21, 2025

      प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा

      December 21, 2025

      काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया

      December 21, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
      • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
      • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
      • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
      • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version